WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया प्रवेश द्वारों भूमि पूजन

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर मे आयोजित कार्यक्रमों मे हुए सम्मिलित

सिवनी यशो:- सोमवार 22 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पवित्र नगरी अयोध्या मे श्री रामलला भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर नगर मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे सम्मिलित हुए। विधायक श्री राय ने आज प्रात: प्रभु श्रीराम का स्मरण उपरांत भैरोगंज स्थित प्राचीन श्री हनुमान घाट मे डा. कुंदनलाल बडेरा जी, श्रीमती सरला नैय्यर जी एवं सिंधुमति तिवारी जी की स्मृति मे मार्डन हायर सेकेंडरी स्कूल, श्री बालाजी गुरुकुल की संचालक डा. वंदना तिवारी जी, जनक तिवारी की ओर आयोजित श्रीराम धनुष स्थापना अर्पण एवं अर्पण कार्यक्रम सम्मान समारोह में अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। तदोपरांत विधायक श्री राय ने विधायक निधि से स्वीकृत श्री बालरुप हनुमान मंदिर शुक्रवारी, सिद्ध पीठ माता राज राजेश्वरी एवं श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट मंदिर समिति के भगवान सूर्य मंदिर मे भव्य प्रवेश द्वार का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय मुनमुन नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी स्थित राम मंदिर पहुंचे। जहां पर आपने भगवान श्री राम जी को नमन किया। वहीं पुजारी जी द्वारा चुनरी पहनाकर सम्मान किया। इसके पश्चात श्रीराम दल समिति द्वारा आयोजित कौशल्या नंदन प्रभु श्री राम की महाआरती कार्यक्रम मे होकर आरती की तथा 11 फिट की अगरबत्ती को प्रज्वलित किया। एवं सभी श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या मे संपन्न हो रहे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखा। इस ऐतिहासिक गरिमामय अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धलुगणों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!