छिंदवाड़ा में ‘पानी पर बवाल’: खाली मटके लेकर धरने पर बैठे लोग, महापौर-सहित सभापतियों से इस्तीफे की मांग
15 दिनों से जल संकट, पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में हल्ला बोल—अक्षय तृतीया पर भी सूखे नल
छिंदवाड़ा जल संकट धरना – 15 दिनों से पानी नहीं, खाली मटकों के साथ धरना
Chhindwara 19 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा शहर में जल संकट ने उग्र रूप ले लिया है। वार्ड क्रमांक 29 के पूर्व सभापति एवं पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने खाली मटके लेकर जलप्रदाय टंकी के पास जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े :–2 साल, करोड़ों रुपए, फिर भी सूखे नल – जल जीवन मिशन में खुला भ्रष्टाचार
पिछले 15 दिनों से नलों में पानी नहीं आने से नाराज लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया और महापौर, नगर निगम आयुक्त एवं एमआईसी सभापतियों से इस्तीफे की मांग की।
खाली मटकों के साथ प्रदर्शन, गूंजे नारे
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने “नगर निगम मुर्दाबाद”, “इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस आंदोलन में लोगों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
यह भी पढ़े :–क्लैरिस हॉस्पिटल ने रचा अद्भुत कीर्तिमान: एंडोस्कोपी से 8 वर्षीय बच्चे के पेट से निकाली नुकीली कील
‘त्योहार पर भी पानी नहीं’—फूटा गुस्सा
क्षेत्रवासियों ने बताया कि अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व पर भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
लोगों का कहना है कि एक तरफ पानी नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर बिल लेट होने पर भारी पेनल्टी वसूली जा रही है।
यह भी पढ़े :- महिला विरोधी चेहरा बेनकाब: संविधान संशोधन विधेयक रोककर विपक्ष ने नारी शक्ति का किया अपमान—शेषराव यादव
फोन तक नहीं उठा रहे जिम्मेदार
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि
नगर निगम आयुक्त फोन नहीं उठा रहे
जलप्रदाय विभाग के अधिकारी संपर्क में नहीं
जनप्रतिनिधि भी समस्या से दूर
जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।
सोमवार तक अल्टीमेटम, फिर ‘हल्ला बोल’
धरने के अंत में पार्षद राहुल मालवीय ने क्षेत्रवासियों के साथ निगम कर्मचारियों को ज्ञापन सौंपा और अंतिम चेतावनी दी—
यदि सोमवार तक जल समस्या का समाधान नहीं हुआ
तो मंगलवार को जनसुनवाई में
खाली बर्तन और थाली बजाकर ‘हल्ला बोल’ आंदोलन किया जाएगा
और मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़े : –छिंदवाड़ा को मिली ऐतिहासिक सौगात: सांसद बंटी विवेक साहू ने 26 लाख के टेराफ्लेक्स बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ
पानी के लिए सड़कों पर उतरे लोग—अब सवाल ये कि जिम्मेदार जागेंगे या आंदोलन और उग्र होगा?
https://lokalok.in/uproar-over-power-and-water-crisis-demand-for-action-over-negligence-intensifies/





