WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर ”पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न”

विद्यालय की उत्कृष्टता बनाये रखने लिया संकल्प, साझा किए शिक्षा काल के अनुभव


सिवनी यशो:- विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी के पूर्व छात्रों का सम्मेलन नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2024 को विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। उपरोक्त पूर्व छात्र सम्मेलन की अध्यक्षता विद्यालय के द्धितीय बैंच के छात्र डॉ आशुतोष गौर ने की। मुख्य अतिथि विनीत जी अग्रवाल(रजवाड़ा लॉन), जिला सचिव विद्याभारती सिवनी रहे। जबकि विशिष्ट आतिथ्य रवि जी अग्रवाल,अतुल जी मोदी(सुभाष विचार मंच) रहे। आयोजन में विद्यालय के लगभग 300 से अधिक पूर्व छात्र सहभागी हुए।


उपरोक्त पूर्व छात्र सम्मेलन की प्रस्तावना विद्यालय के पूर्व छात्र एवं विवेकानंद बाल कल्याण समिति के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री नूपेश जी ठाकुर ने रखी। स्वागत भाषण आपके विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव जी ने दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण, उद्देश्य, पूर्व छात्रों का महत्व, भविष्य में विद्यालय विकास में भूतपूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका, आदि विषयों पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व छात्रों को विद्यालय की रीढ़ निरूपित करते हुए, उनसे विद्यालय विकास में सक्रिय योगदान की अपेक्षा की। इस सम्मेलन उपस्थित अनेक पूर्व छात्रों ने विद्यालय से जुड़े अपने भावनात्मक अनुभवों को साझा किया। संस्मरण को साझा करने वालो में अतुल श्रीवास्त्री, भावना कुल्हाडे, प्रज्ञा सिंघई, जिला बजंरग दल प्रमुख माधव दुबे आदि प्रमुख थे। इन पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों में अपने जीवन के निर्माण सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका को सराहते हुए, शिशु मंदिर को संस्कारों की पाठशाला बताया। विद्यालय के पूर्व छात्र नागपुर में कार्यरत शैलेन्द्र अग्रवाल द्वारा संस्था प्राचार्य को कार्यालयीन कार्य हेतु लेपटॉप प्रदान किया गया। इसके साथ अनेक पूर्व छात्रों ने विद्यालय के नवीन भवन निर्माण हेतु सहयोग राशि देने की घोषणा की। जिसमें केशव दुबे 51000/-, यश चंदेल 51000/-, विशाल अग्रवाल 51000/-, रवि अग्रवाल 51000/-, अतुल श्रीवास्त्री 21000/-, सिद्वार्थ राय 21000/- इसके साथ अनेक पूर्व छात्रों विद्यालय विकास हेतु तन-मन-धन से सहयोग का वादा किया। अमेरिका में टाटा कंपनी में कार्यरत कंपनी के कंट्री हेड विद्यालय के पूर्व छात्र अखिलेश जी द्वारा विद्यालय के लिए 1,00,000/- रूपये प्रदान करने का संदेश मान. व्यवस्थापक महोदय को मोबाइल पर प्रदान किया। उपरोक्त पूर्व छात्र सम्मेलन का संचालन संस्था पूर्व छात्र एवं संस्था के व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने किया। सम्मेलन की सफलता में समस्त आचार्य परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में जिला सचिव विनीत अग्रवाल(पूर्व छात्र) के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!