छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

अयोध्या में स्थापित मूर्ति ने पलके झपकाई ? वीडियो वायरल

सिवनी यशो:- पावन पवित्र नगरी अयोध्या प्रभु श्रीराम की भव्य दिव्य और नव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी इस प्राण प्रतिष्ठा को देखने के पूरा देश ही नहीं विदेशों में सनातन धर्मी सीधा प्रसारण देख रहे थे परंतु भगवान राम के बाल विग्रह रूप ने कब अपनी आँखे झपकाई और कब अपना मनमोहक रूप दिखाया यह किसी ने नहीं देखा परंतु इस मनमोहक दृश्य का वीडियो कैमरे में कैद है और तेजी से वायरल हो रहा है । एक्म एकाउंट में वीडियो को पोस्ट किया गया है ।
भगवान राम की मनमोहक मूर्ति का पलक झपकाने वाला वीडियो जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया और इसे भगवान का चमत्कार माना जा रहा है । ‘प्राण प्रतिष्ठाÓ के उल्लास में जश्र मानते रामभक्त इतने अधिक तल्लीन थे कि वे प्रभु के पलक झपकाने वाले चमत्कारी स्वरूप की ओर अपना ध्यान नहीं दे पाये ।
क्या आपने रामलला की मूर्ति की ‘आंखें झपकातेÓ हुए मनमोहक दृश्य देखा है? आप सोच रहे होंगे ऐसा कब हुआ
पलके झपकाने और मनमोहक हाव भाव वाला वीडियो जो देख रहा है वह विश्वास नहीं कर पा रहा है कि भगवान अपना इस प्रकार चमत्कारी स्वरूप भी दिखायेंगे । भगवान प्रभु राम का जीवंत रूप में प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें केवल खुली की खुली रह गईं,यह प्रभु के ऐसे स्वरूप का दर्शन कर वीडियो देखने वाले भाव विभोर हो रहे है ।
यह वीडियो जादुई और प्रामाणिक लग रहा है. हालांकि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) का उपयोग करके बनाया गया है । जो दर्शक इस प्रकार की वीडियो बनाने की इस कला के बारे में नहीं जानते वे इसे चमत्कार मान रहे है । एक्स एकाउंट पर इसके संबंध में अनेक तरह के कामेंट हो रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button