क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

हरदा हादसे के बाद सिवनी में पटाखा गोदामों की जांच शुरू

शहर में कुछ वर्ष पहले हो चुका है पटाख बनाते समय हादसा

सिवनी यशो:- प्रदेश के हरदा जिले में पटाख फैक्ट्री में आग लगने की भीषण घटना के बाद जिला प्रशासन भी जाग गया है।जिले में पटाखा गोदामों और लायसेंस आदि की जांच के लिए टीम बनाई गई है। टीम ने बुधवार से पटाखा के भंडारगृह (गोदाम) की जांच शुरू कर दी है। मुख्यालय के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर टीम जांच कर रही है, ताकि हरदा की तरह जिले में कहीं भी भीषण हादसा ना हो।
पिछले दिनों गुना में बस हादसा के पश्चात बसों की चैकिंग की गयी थी परंतु वह मामला शांत होने के पश्चात उसी तरह की बस का संचालन प्रारंभ हो गया । जब कहीं कोई दुर्घटना हो तो हमारा जिला जाग जाता है और भयभीत होकर जिस कारण से दुर्घटना हुई वह घटित न हो इसकी चिंता करने लगता है परंतु अन्य स्थान पर घटना घटित होने के पूर्व यदि यहाँ घटना घटित हो जाये तो क्या होगा । जिले के अधिकारियों को चाहिये कि जिन व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिये जिम्मेदारी है उन्हें दुरूस्त रखा जाये ।

कुछ वर्षो पूर्व हो चुका है बड़ा हादसा

सिवनी नगर मुख्यालय के दुर्गाचौक टिग्गा मोहल्ला जाने वाले मार्ग पर कुछ वर्षो पूर्व एक मकान में बारूद रखा हुआ था और यहाँ घटित दुर्घटना में इतना जबरदस्त ब्लास्ट हुआ था कि उसकी गूंज जिला मुख्यालय से कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी । जांच में पाया गया था कि उस मकान में बारूद भरकर दीपावली में जलाए जाने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे।
हादसा इतना भयावह था कि पटाखा बनाने वाले व्यक्ति के शरीर के भाग टुकड़ों में बंटकर दूर-दूर जाकर गिरे थे।पुलिस व दमकल वाहन के कर्मियों को विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।
दुर्घटना के बाद बहुत सख्ती के साथ हर उस व्यक्ति के यहाँ जाँच हुई जो बारूद से संबंधित कार्य करते है परंतु कुछ दिनों बाद सब उसी ढर्रे पर चलने लगा

एसडीएम, एसडीओपी की बनाई टीम

कलेक्टर ने हरदा जिले में हुए भीषण हादसे के बाद जिले में पटाखा के गोदामों की जांच के लिए टीम बनाई है।टीम में सभी एसडीएम और एसडीओपी को शामिल किया गया है। जिले के एसडीओपी थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बुधवार से जांच में जुट गए हैं। वहीं एसडीएम भी अमले के साथ जांच कर रहे हैं।
सिवनी एसडीओपी पुरूषोत्तम मरावी ने बताया है कि बुधवार को जिले के नंदौरा समेत अन्य क्षेत्रों में पटाखा गोदामों की जांच की गई है। शहर में थाना प्रभारी ने घूमकर जांच की है। किन-किन स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया गया है और यहां सुरक्षा के कैसे इंतजाम हैं, इसकी सूक्ष्मता से जांच की जा रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button