छपारा यशो:- नगर के खाटू श्याम बाबा भक्तो के द्वारा आगामी 14 फरवरी को एक भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
समिति से मिली जानकारी अनुसार नगर के बस स्टैंड के नजदीक स्थित मोहरी देवी भवन परिसर में बुधवार को देर शाम 7 बजे से बाबा खाटू श्याम जी के “संकीर्तन मेरे श्याम का” संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में नागपुर के भजन गायक कलाकार निहारिका पुरोहित एवं श्याम शुभम भजन के द्वारा संकीर्तन में भक्तिमय भेंटों की प्रस्तुती दी जाएगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम खाटू श्याम बाबा के दरबार में अखंड ज्योति,श्याम रसोई, और आलौकिक श्रृंगार फूलों की वर्षा साथ ही छप्पन भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा। आयोजकों के द्वारा नगर सहित आसपास के क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पहुंचने की अपील की गई है।



