पुस्तकालय के सेमीनार में 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल पुस्तक का हुआ विमोचन
सिवनी यशो:- भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के राजा राममोहन राय लायब्रेरी फाउडेशन कोलकता द्वारा प्रायोजित पुस्तकालय विज्ञान के नवीन प्रवृत्ति और तकनीक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शासकीय महाविद्यालय बरघाट के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के तत्वाधान में प्रारंभ हुआ। संगोष्ठी मे मुख्यातिथि छिंदवाडा विश्व विद्यालय की कुलपति लीला भलावी के कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुस्तकालय को जोड़कर छात्रों के अध्ययन के प्रति रूचि उत्पन्न करना चाहिए, ताकि ज्ञान का प्रचार हो सकें। संगोष्ठी में विषय प्रवर्तक काशी विश्व बनारस के विवेक नंद जैन ने कहा कि वर्तमान में पुस्तकालयों के विकास में आधुनिक तकनीक अपनी महत्ती भूमिका निभा रही है, जिससे पाठको को कम समय में सूचना प्राप्त हो रही है, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के विषय विशेषज्ञ संजय सराफ ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान में भंडार है हमें आधुनिक तकनीकों से उनका संरक्षण करना चाहिए ताकि आने वाली पीढी भी उसका लाभ ले सकें। छिंदवाडा विवि के शोध समन्वयक प्रो राजेन्द्र मिश्रा ने कहा बरघाट कालेज में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में शोध केन्द्र खुलने से यहां के अंचल के विद्यार्थियों को फायदा होगा।
इस अवसर पर अग्रणी महाविद्यालय सिवनी के डॉ. रविशंकर नाग बरघाट प्राचार्य डॉ. सीबी झारिया, केवलारी प्राचार्य डॉ. डेहरिया लखनादौन प्राचार्य श्री तरवरे सिवनी कन्या अशोक जैन, सबीता मसीह जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवेन्द्र राहंगडाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजक प्रदीप त्रिवेदी ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। आयोजन में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित हुये इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री इनवाती की पुस्तक आदिवासी साहित्य और मातृभाषा प्रकाशक कपिल ऊमरे की उपस्थिति में कुलपति डॉ. लीला भलावी ने किया। आयोजन में राकेश खरे, भोपाल डॉ.सुधीर गुप्ता, मनोज भंवरे श्रीमति सुनीता साहू, शवनम खान, जितेन्द्र अहिरवार, एमसी सनोडिया मुरारी मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित हुए दूसरे सत्र में भी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
11 फरवरी को दोपहर 12 बजे तीसरे सत्र में सांसद ढालसिंह बिसेन एवं विधायक कमल मर्सकोले उपस्थित होंगे।





