मध्यप्रदेशसिवनी

हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे मंत्री, विधायक और कलेक्टर, मध्यप्रदेश में ‘जनविश्वास अभियान’ का बड़ा आगाज

जनप्रतिनिधि और अधिकारी करेंगे योजनाओं की मैदानी समीक्षा, पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर रहेगा फोकस

मध्यप्रदेश में जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे मंत्री-कलेक्टर

Bhopal 28 July 2026

भोपाल यशो :-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने सुशासन और जनसेवा को नई दिशा देने के लिए प्रदेशव्यापी ‘जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

इस अभियान के तहत हर शुक्रवार प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर समीक्षा करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी गांवों, कस्बों और शहरों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनविश्वास अभियान केवल औपचारिकता न होकर सुशासन का प्रभावी माध्यम बने।

प्रत्येक शुक्रवार मैदानी भ्रमण के दौरान योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।

जहां भी कमियां सामने आएंगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जनता और सरकार के बीच बनेगा विश्वास का मजबूत सेतु

राकेश सिंह ने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा। अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही तय होगी और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

जनविश्वास अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधि और अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीब, किसान, महिला, युवा, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग तक हर योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे।

हर शुक्रवार होगी योजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना, जल जीवन मिशन, किसान कल्याण योजनाएं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य विकास कार्यों की मौके पर समीक्षा की जाएगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि शिकायतों का त्वरित निराकरण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

राकेश सिंह ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू किया जा रहा ‘जनविश्वास अभियान’ प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का नया मॉडल बनेगा तथा शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें:-

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने केंद्र को पत्र, कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने केंद्र को पत्र, कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन

खिले किसानों के चेहरे: सीएम मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों को दिए 4-4 हजार रुपये, 3,300 करोड़ की बड़ी सौगात

सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट
https://newsonair.gov.in/hi/chief-minister-of-madhya-pradesh-will-inaugurate-the-newly-developed-nishatpura-railway-station-in-bhopal-today/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button