छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

नपा सिवनी ने उन्नीस लाख ग्यारह हजार का कबाड बेचा

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा निकाय की अनुपयोगी सामग्री कबाड़ की नीलामी की गयी जिसमें 49 फर्मो ने हिस्सा लिया । नगर पालिका परिषद के कबाड़ की उच्चतम बोली 19, 11000 रूपये प्राप्त हुई जिसे सिवनी की शफान ट्रेडिंग के कलीम खान द्वारा अपने नाम कराया गया ।

नपा सिवनी ने उन्नीस लाख ग्यारह हजार का कबाड बेचा - Seoni News
नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिषद के साधारण सम्मेलन के प्रस्ताव क्रमांक 15 दिनांक 09 जनवरी 24 के निर्णय अनुसार निकाय की अनुपयोगी सामग्री को निकाय के पाँच सदस्यीय पार्षदों की समिति के समक्ष नीलामी किये जाने का निर्णय लिया गया था । सम्मेलन के निर्णय अनुसार 87 प्रकार की ऐसी अनुपयोगी सामग्रियों को नीलामी किया जाना सुनिश्चित हुआ था जिसकी सरकारी बोली 18, 74000 रूपये रखी गयी थी । सरकारी बोली के विरूद्ध नपा के कबाड़ की बोली 19, 11000 रूपये प्राप्त हुई ।

 

नपा सिवनी ने उन्नीस लाख ग्यारह हजार का कबाड बेचा - Seoni News
नीलामी कार्यवाही के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान, सीएमओ आर के कुर्वेती सहित निकाय के पार्षदगण अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । नपा दी गयी जानकारी में बताया कि दूसरे चरण की नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जायेगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button