
सिवनी यशो:-भगवान शंकराचार्य परंपरा के तहत स्थापित पीठों में द्वारका शारदापीठ को प्रथम माना गया है। प्रथम: पश्चिमाम्नाय: शारदामठ उच्यते! शारदापीठ की गौरवशाली आचार्य परम्परा के 79 वें वर्तमान आचार्य अनन्तश्री विभूषित स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्शन कर शुभाशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री द्वारकाशारदापीठ पहुँचकर जगदगुरु शंकराचार्य सदानन्द जी सरस्वती महाराज के दर्शन कर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। श्री जगदगुरु शंकराचार्य जी ने श्रीपट्ट तथा रूद्राक्ष माला पहनाकर और श्री द्वारका शारदा पीठ से सम्बन्धित सत्साहित्य और ग्रंथ भी भेंट किये।



