Sun, 22 Nov 2026 | 09:29:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 28, 2026 06:00 pm / Post views : 99

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट
शेयर करें:

डूण्डासिवनी पुलिस ने 4 क्विंटल महुआ लहान किया नष्ट, अवैध शराब पर कार्रवाई

Seoni, 28 September 2026 सिवनी यशो:- अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सिवनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डूण्डासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। कार्रवाई के बाद अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) ने जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। [caption id="attachment_52556" align="alignleft" width="150"]डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा बरामद महुआ लहान : डूण्डासिवनी पुलिस ने 4 क्विंटल महुआ लहान किया नष्ट, अवैध शराब पर कार्रवाई[/caption]

बेलगांव के नाले किनारे छिपाकर रखा था लहान

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को थाना डूण्डासिवनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेलगांव के नाले के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि शराब बनाने में उपयोग होने वाला महुआ लहान एवं अन्य सामग्री नाले किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

करीब 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद

पुलिस टीम द्वारा नाले किनारे झाड़ियों की तलाशी लेने पर वहां डिब्बों में छिपाकर रखा गया लगभग 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मौके पर ही लहान को विधिवत नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की तलाश एवं मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके, उप निरीक्षक सदानंद गोदेवार, सहायक उप निरीक्षक संजय बघेल, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण त्रिगाम, आरक्षक हिमेन्द्र सहारे, आरक्षक मोहसीन आजमी, आरक्षक केसरीनंदन ऐडे एवं थाना डूण्डासिवनी के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़े :-
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 30 सितंबर को पहले घर उजड़े, अब पानी ने घेरा: बरगी बांध के विस्थापितों के घरों में घुसा जलाशय का पानी तेज हवा-तूफान और बारिश से मक्का फसल तबाह, किसानों पर दोहरी मार राहीवाड़ा में तेज हवा-तूफान से मक्का की फसल धराशायी https://www.facebook.com/share/v/1876aWKEcu/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष