सामाजिक कार्यकर्ता साक्षी लिल्हारे के संपर्क में भी है भाजपा के नेता
लोकसभा क्षेत्र की चर्चित महिला नेत्रियों के साथ ही एक अन्य महिला श्रीमती साक्षी लिल्हारे नाम भी चर्चा में यह एक सामाजिक कार्यकर्ता है । इनके बारे राजनैतिक क्षेत्र में बहुत अधिक चर्चा तो नहीं है परंतु भाजपा अनेक निर्णय अप्रत्याशित होते है । श्रीमती साक्षी लिल्हारे का क्षेत्र व्यापक है और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी अपनी पहचान है। शिक्षित युवा युवतियों को मार्गदर्शन देने के लिये इनकी संस्था काम करती है । एक अर्से से इनके सामाजिक कार्य बहुत अधिक लोकप्रिय और युवाओं को दिशा में सार्थक सिद्ध हो रहे है । राजनैतिक क्षेत्र में इनकी कितनी रूचि है यह तो स्पष्ट नहीं है परंतु भाजपा की खोजी टीम की नजर इन पर है और यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा के अनेक नेता इनके संपर्क में है । शिक्षा और कृषि उद्योगो की अपार संभावनाओं वाले इस क्षेत्र से भाजपा यदि इस तरह के उम्मीदवार की घोषणा कर दे तो कोई अतिशोक्ति नहीं होना चाहिये ।
सिवनी यशो:- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनैतिक दलों की हलचल तेज हो गयी है भारतीय जनता पार्टी ने तो
अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है । भाजपा की जारी सूची में 24 मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 24 लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित कर दिये गये है, पाँच क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित होना शेष है । इन पाँच क्षेत्रों में बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र भी शामिल है । माना जा रहा था कि बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा पहली सूची में हो जायेगी परंतु ऐसा हुआ नहीं । बालाघाट लोकसभा से प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से टिकिट के दावेदारें जहाँ दिल्ली और भोपाल में अपनी दावेदारी पेश कर रहे है और वरिष्ठ नेताओं के सामने अपना पक्ष रख रहे है वहीं भाजपा के कार्यकत्र्ता और आमजन तरह तरह की अटकले लगा रहे है ।
पहली सूची में प्रदेश की 24 सीटों के लिये प्रत्याशी घोषित कर दिये गये है केवल पाँच सीटे शेष रह गयी है उनमें बालाघाट भी शामिल होने से अनेक तरह की संभावनाएँ व्यक्त की जा रही है । बताते है कि वर्तमान सांसद डां. ढालसिंह बिसेन का कार्यकाल संतोषजनक रहा है उनके स्थान पर अन्य किसी को टिकिट देने के पीछे केवल टिकिट वितरण में संतुल्र बनाने प्रयास ही हो सकता है । जानकारों का कहना है कि भाजपा यदि वर्तमान सांसद डाँ बिसेन के स्थान पर अन्य किसी को टिकिट दे रही है तो किसी महिला अथवा युवा पर भाजपा दांव लगा सकती है ।
अनेक सफल नेतृत्वकर्ता महिला नेत्रियाँ है भाजपा में
चल रही चर्चाओं के अनुसार बालाघाट जिला प्रदेश का ऐसा जिला है जहाँ बालिका जन्मदर प्रदेश में सबसे अधिक है और राजनैतिक क्षेत्र में बहुत ही सफल महिला नेतृत्व है । बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से महिला नेतृत्व प्रदेश की राजनीति में काफी बेहतर रहा है यहाँ से श्रीमती नीता पटेरिया प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहने के साथ ही सांसद एवं विधायक के सहित जनपद, जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई संगठन के अनेक पदों पर रही है इसी प्रकार श्रीमती लता एलकर भी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अनेक पदों पर कार्य करने का अनुभव रखती है । श्रीमती मीना बिसेन जिला पंचायत की अध्यक्ष और अनेक बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है उन्होंने संगठन के अनेक पदों पर लंबे समय तक कार्य किया है इसके साथ ही इनके पिता लोचन लाल ठाकरे मीसाबंदी मध्यप्रदेश सरकार में कृषि राजय मंत्रीख् संसदीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाहन कर चुके है एवं ससुर जागेश्वर नाथ बिसेन बरघाट विधानभा से विधायक रह चुके है । श्रीमती मीना बिसेन स्वयं सक्रिय राजनीति तो करती ही है उनकी पारिवारिक राजनैतिक पृष्टिभूमि भी सम्मानजनक है । भाजपा की राजनीति में श्रीमती भारती पारधी संगठन के अनेक पदों पर कार्य करते हुये सक्रिय राजनीति करती है इसी तरह श्रीमती मौसम बिसेन भी लोकसभा के लिये लंबे समय से दावेदारी कर रही है और स्वयं सक्रिय राजनीति करने के साथ इनके पिता गौरीशंकर बिसेन मध्यप्रदेश शासन में अनेक विभागों के मंत्री रहे संगठन के पदों पर रहे माँ श्रीमती रेखा बिसेन जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सक्रिय राजनीति करते हुये अनेक पदों पर कार्य चुकी है ।
युवा नामों में वैभव पवार, आलोक दुबे, रमेश भटेरे
इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवारी पाने के लिये भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी पूरी ताकत लगाये हुये है । यदि भाजपा युवा को इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपने का मन बना रही होगी तो वैभव पवार का नाम प्राथमिकता में है युवा प्रत्याशी के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे भी दबे पाँव दावेदारी कर चुके है और यह दोनो युवा नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के बेहद निकट और प्रिय माने जाते है और दोनों भाजपा के युवा नेताओं के लिये बड़ी टीम प्रयास कर रही है । युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के पूरे लोकसभा क्षेत्र में युवाओं की बड़ी टीम होने के साथ ही जातिय समीकरण उनके साथ है। इसके साथ ही पूर्व विधायक और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे का नाम भी चर्चा में है ।
भाजपा के डा. ढाल सिंह बिसेन अभी यहां से सांसद हैं और उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी मधुभगत को 2,42,066 वोट से चुनाव हराकर अपनी शानदार जीत दर्ज की थी ।
बालाघाट लोकसभा सीट पर लगभग दो दर्जन नाम चल रहे और इन सब के बाद भी कहा जा रहा है कि प्रदेश और केंद्र में कई मंत्रालयों का दायित्व संभालने वाले प्रहलाद सिंह पटेल के राजनीतिक जीवन में भी बालाघाट का खास स्थान है। बालाघाट में लोधी समाज का भी अच्छा प्रभुत्व है । प्रहलाद पटेल 1999 में बालाघाट से लोकसभा सदस्य रह चुके है । इसके साथ ही सिवनी तत्कालीन सिवनी लोकसभा से पहले भाजपा के सांसद पहली बार बने थे । सिवनी बालाघाट से उनका खासा लगाव भी है और आमजनों में उनका विश्वास भी है । सिवनी बालाघाट की हर प्रकार की चुनावी राजनीति में उनके व्यापक प्रभाव के कारण भाजपा के प्रत्याशी उनकी उपस्थिती की अपेक्षा रखते है । बहुुत अधिक संभावना व्यक्त की जा रही है कि बालाघाट लोकसभा के लिये प्रहलाद पटेल का नाम घोषित किया जा सकता है । हालांकि किसी भी मंत्री को भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया नहीं है ।
कई कद्दावर नेता भी है दावेदार
बालाघाट लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवारी चाहने वाले लगभग दो दर्जन नाम चर्चा में है जिनमं भाजपा के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन, रामकिशोर कांवरे, रमेश भटेरे,नरेश दिवाकर, नरेन्द्र ठाकुर,संयोग कोचर सहित उम्मीदवारों की लंबी लाईन है परंतु भाजपा किसे प्रत्याशी बनायेगी यह कह पाना मुश्किल है यह भी संभव है कि जो नाम चल रहे है उन सबसे अलग नाम भाजपा प्रत्याशी के रूप में हो, भाजपा अप्रत्याशित करने के लिये भी पहचानी जाती है । जिसकी कोई संभावना न हो और उसने दावेदारी भी न की हो भाजपा उसे प्रत्याशी घोषित कर दें ।





