नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,10 मार्च को बीजेपी कार्यालय में
सिवनी – केयर अस्पताल नागपुर एवं भारतीय जनता पार्टी सिवनी के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी परिसर बारापत्थर सिवनी में आगामी 10 मार्च को नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य एवं आमजन इस शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिये नागपुर से उपस्थित होने वाले विशेषज्ञ डाक्टरों से सामाधान प्राप्त कर सकते है ।
आयोजित होने वाले शिविर में डाँ. नेहा भार्गव स्त्री रोग एवं कर्करोग विशेषज्ञ, डाँ. वैभव अग्रवाल फीजीशियन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, डाँ.सोहेल खान अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहेंगे । आयोजित शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं डाक्टर के परामर्श पर ई.सी.जी भी की जायेगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने समस्त पार्टी के कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों से आग्रह किया है कि इस नि:शुल्क जाँच शिविर का लाभ अधिकतम जरूरतमंदों को प्रदान कराने में सहयोग करें ।





