छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कमलनाथ को कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ा सकती हैं

कांग्रेस CEC बैठक  के दूसरे दिन उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी

मध्यप्रदेश की इसमें कोई सीट नहीं

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 39 नाम की घोषणा कर रही है जिसमें राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे पहली सूची में मध्य प्रदेश की किसी भी सीट का नाम नहीं है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को भी चुनाव लड़ाने के मूड में है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम पहली सूची में जारी कर दिया गया है वही देश के अन्य बड़े नेताओं को भी कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है जिसकी व्यापक संभावनाएं जताई जा रही हैं जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस हाई कमान लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रस्ताव दे सकती है इसी तरह कांग्रेस अन्य प्रदेशों के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री पूर्व मंत्रियों को चुनाव लड़ा

 ने का ऐलान कर सकती है

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से एक दिन पहले ही पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। गुरुवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सचिन पायलट समेत तमाम कद्दावर नेता मौजूद थे। राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं इसलिए वो कांग्रेस CEC की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इस बैठक के बाद ही ये लग रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व कभी भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। अब पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है।

कमलनाथ को कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ा सकती हैं - Seoni News

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button