बरघाट में आयोजित कोहार्ट मिलन कार्यक्रम में पंचायत मंत्री पटेल का संबोधन
सिवनी यशो:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो बदलाव हो रहे है उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है और भारत तेजी से विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है । भारत की कीर्ति पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है यह सब एक संकल्पवान नेतृत्व और बेहतर नीतियों का परिणाम है । विकसित भारत का संकल्प मतलब विरासत के साथ विकास है । भाजपा की सरकार ने अपनी नीतियों से देश को आगे ले जाने का कार्य किया है । आज विकसित देशों में हम विश्व में 11 से पांचवें पायदान पर पहुंचे हैं । विकसित भारत के संकल्प में यह तय है कि काम समय पर पूरा होगा और भाजपा ने जो कहा वह पूरा किया इस आशय के उद्गर प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बरघाट नगर के आदर्श लाँन में आयोजित कोहार्ट मिलन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये ।
भाजपा अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा लगातार पांच वर्ष कार्य करने और सतत काम करने का संकल्प लेने वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत संकल्प की जिम्मेदारी सौंपी है कि वह जन-जन तक इसको लेकर पहुंचे और जनता से आग्रह करें कि यदि सरकार की जो योजना अच्छी है और आगामी पांच वर्ष में सरकार को क्या काम करना है, इसको लेकर सुझाव दें । उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लक्ष्य तय किया है कि विकसित भारत संकल्प को लेकर देश के एक करोड़ लोगों की भागीदारी हो । भाजपा कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती और न ही बदलाव करती है. जिसका उदाहरण प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षीय कार्यकाल में हुए कार्य हैं ।
भाजपा ने जो कहा वह किया
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख किया था । अयोध्या मे ंभगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण का उल्लेख किया था यह सब असंभव जैसा लगता था । आजादी के बाद से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 का विरोध हो रहा था और पाँच सौ साल से राम मंदिर निर्माण का सपना देखा जा रहा था । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाकर अपने संकल्प को पूरा करने का कार्य किया है । देश में विरोधी एक डर का माहौल बनाते रहे और भ्रम फैलाते रहे कि धारा 370 हटायी और मंदिर के पक्ष में फैसला आया तो देश में अराजक स्थिती निर्मित हो जायेगी परंतु दोनों निर्णयों का देश की जनता ने केवल स्वागत किया ।
योजना पर पूरा अधिकार हितग्राही का, बिचौलिये समाप्त
मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खाते खोलने का अभियान चलाया तो विपक्षी हाय तौबा मचा रहे कि इन खातो में पैसा कहा से डाला जायेगा आज इन्हीं खातो में सरकार की हर योजना की राशि, मजदूरी, और सरकारी मदद की राशि हितग्राहियों के खाते में आ रही है सरकार ने हितग्राहियों के नाम पर होने वाली लूट को बंद कर दिया । प्रधानमंत्री मोदी ने जीरो टॉलरेंस पर कार्य करते हुए लाभार्थी योजनाओं से बिचौलियों को समाप्त करने का कार्य किया है. कांग्रेस शासनकाल में यूरिया के लिए किसान लाठी खाते थे. प्रधानमंत्री ने पहले नीम कोडेट और अब नैनो यूरिया लाकर किसानों को समुचित यूरिया का संकल्प पूरा किया । मोदी जी के विकास का संकल्प है कि प्रगति, गति के साथ हो. हमने महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया । गुलामी के दौर में महिलाओं को पर्दे के पीछे ढकेला गया, लेकिन हमारी संस्कृति में नारी का सर्वोच्च स्थान है । देश के विकास में मातृशक्ति की भूमिका भी कम नहीं है आज वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है ।
डां. भारती पारधी पहली महिला प्रत्याशी
श्री पटेल ने मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बालाघाट- सिवनी लोकसभा क्षेत्र से पहली बार महिला प्रत्याशी के रूप में श्रीमती भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया है इन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने की जिम्मेदारी आप सभी की है ।
इसके पूर्व बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने स्वागत संबोधन दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डाक्टर ढालसिंह बिसेन ,भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने भी अपना संबोधन दिया।
इस अवसर पर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन श्रीमती लता ऐलकर, बरघाट विधानसभा प्रभारी डाँ. अभिजीत चौहान जनपद बरघाट एवं कुरई के अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंच पर अनेक जनप्रतिनिधि , जिला पदाधिकारी, बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षगण एवं पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।







