WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से ली ग्रामीणो ने भाजपा की सदस्यता

भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि भाजपा में हुये शामिल

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से ली ग्रामीणो ने भाजपा की सदस्यता - Seoni News
सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरूवार को लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सिवनी जिले के अनेक स्थानों पर प्रवास किया और इस प्रवास के दौरान उनके साथ लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा से घोषित प्रत्याशी डां. भारती पारधी, सांसद डां. ढालसिंह बिसेन बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे बरघाट विधानसभा प्रभारी डाँ. अभिजीत चौहान श्रीमती मीना बिसेन सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे । श्री पटेल ने ऐतिहासिक आष्टा मंदिर से अपना प्रवास का कार्यक्रम प्रारंभ किया ।
श्री पटेल ने अपने इस प्रवास के कार्यक्रम के दौरान बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत गंगेरूआ मंडल में सहभागिता की इस अवसर पर गंगेरूआ मंडल क्षेत्र के अनेक सरपंच और प्रतिष्ठितजनों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भाजपा परिवार से जुड़े नये सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया । इसी तरह धारना मंडल के धारना एवं पौनार में आयोजित हितग्राही संवाद कार्यक्रम में सरपंच दुर्गेश्वरी राहंगडाले एवं उनके पति दयानंद राहंगडाले के साथ अनेक महिला पुरूषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इसके पश्चात बरघाट नगर के आदर्श लाँन में आयोजित कोहार्ट मिलन कार्यक्रम में कैब्ीनेट मंत्री श्री पटेल के हस्ते अनेक व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता की । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने सभी नव आगन्तुक सदस्यों का स्वागत किया ।

नवीन सदस्यता प्रभारी सुजीत जैन ने सिवनी में उपस्थितजनों को प्रदान की भाजपा की सदस्यता

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से ली ग्रामीणो ने भाजपा की सदस्यता - Seoni News

गुरूवार को ही जिला भाजपा कार्यलय में सदस्यता का बड़ा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नवीन सदस्यता प्रभारी सुजीत जैन ने उपस्थित जनों को सदस्यता प्रदान कर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया इस कार्यक्रम में भी कैबिनेट मंत्री श्री पटेल को शामिल होना था परंतु अनेक स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में बहुत अधिक बिलंब होने के कारण सिवनी के कार्यक्रम में वे शामिल नहीं हो सके । सिवनी के आयोजित कार्यक्रम में नवीन सदस्यता प्रभारी सुजीत जैन, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, ओमप्रकाश तिवारी, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, श्रीमती निर्मला ठाकुर, निरंजन मिश्रा, अनूप मिश्रा ने प्रेम डहेरिया, श्रीमती आरती सिंह, शेष कुमारी, गीता डहेरिया, ग्यारसी डहेरिया, विनीता डहेरिया, शांति पंद्रे, दीपाली वर्मा, आशीष नगपुरे आर्चीपुरम, महेन्द्र सिंह बघेल, आरके रत्नेश शांति लाल नगपुरे, दादू समरेन्द्र सिंह, श्रीमती आरती सिंह, चंद्रपालसिंह , दीपसिंह तेकाम, आरती धुर्वे, आशोक धुर्वे, भरत लाल पटले, रविशंकर ठाकुर, त्रिवेणी कर्वेती, रामदेवी ठाकुर, रानू वर्मा प्रियादेवी, फूलवती बाई सहित अनके व्यक्ति भाजपा परिवार में शामिल हुये । सभी सदस्यों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!