छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से अनेक विषयों पर की चर्चा

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से अनेक विषयों पर की चर्चा - Seoni News
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित अनेक जिला पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण लोकसभा चुनाव से संबंधित संगठनात्मक बैठक में भोपाल पहुँचे हुये है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे के नेतृत्व में सिवनी जिले से संबंधित विषयो पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव से चर्चा की और जिले में हाल ही हुई ओलावृष्टि से अवगत कराते हुये राजस्व विभाग को तत्काल सर्वे करने के निर्देश देने का आग्रह किया गया । इसके साथ ही जिले की सिंचाई परियोजनाओं सहित किसान हितों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गयी । मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे प्रतिनिधि मंडल ने किसानों को धान एवं गेहूँ का घोषित समर्थन मूल्य देने संबंधी चर्चा भी की जिस मुख्यमंत्री डाँ. यादव ने कहा कि इस संबंध में वे स्वयं किसानों से चर्चा करने आ रहे है और भाजपा की सरकार में किसानों का कोई नुकसान नहीं होने देंगे ।
पहुँचे प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री डां. यादव ने जनकल्याण की योजनाओं के बेहतर क्रियांवयन पर चर्चा की और बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुये मध्यप्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएँ और प्रारंभ की है सभी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलना सुनिश्चित होना चाहिये ।
मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे प्रतिनिधि मंडल में सांसद डाँ.ढालसिंह बिसेन, लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी  भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button