Uncategorized

हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि का लक्ष्य सुनिश्चित कर करें कार्य – संतोष

लखनवाड़ा मंडल की बैठक सपंन्न

सिवनी यशो: – सिवनी ग्रामीण लखनवाडा मण्डल की कामकाजी बैठक ग्राम पलारी में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल की उपस्थिती में लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में लोकसभा चुनाव की दृष्ठि से किये जाने वाले कार्य एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गयी बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा संगठनात्मक कार्य निरतर किये जाते है और यह कार्य ही हमारी शक्ति बनती है । पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक सभी शक्ति केंद्र की बैठक सम्पन करना है । इन बैठकों को समय पर संपन्न करें और पार्टी के निर्देशानुसार बैठकों की जानकारी संगठन ऐप में अपलोड करें । श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के हर कार्य हम सभी पूरी ईमानदारी से कर रहे है परंतु संगठन एप पर अपलोड नहीं कर पाते जिससे हमारा प्रदर्शन कमजोर दिखता है उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम और गतिविधि को संगठन ऐप पर आवश्यक रूप से अपलोड करें इसके साथ लोकसभा चुनाव में हमारा हर बूथ पर शानदार प्रदर्शन हो हम अपने मंडल क्षेत्र के हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि सुनिश्चित करें इसके लिये जितनी मेहनत की जा सकती है करें । सभी कार्यकत्र्ताओं को श्री अग्रवाल ने संकल्प दिलाया कि लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन तक बूथ पर कार्य करते हुये अधिकतम मतों से बूथ में जीत सुनिश्चित करेंगे ।
आयोजित बैठक में गांव चलो अभियान एवं बैठक प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी, मण्डल प्रभारी संतोष अग्रवाल, कपिल पांडे रसराम सनोडिय़ा अनिल बघेल मण्डल अध्यक्ष, शिव सनोडिय़ा महामंत्री बेनीराम चंद्रवशी महामंत्री, विनोद यादव महामंत्री, राजेश अवधिया,हेमंत सनोडिय़ा, चंदू बघेल, प्राकश सनोडिय़ा,दुर्गेश चक्रवर्ती,राधेश्याम सनोडिय़ा,बलराम चंद्रवशी,महेश सनोडिय़ा, मनीष बघेल,हितेश सूर्यवंशी, दुर्गेश सनोडिय़ा रविंद्र बघेल, चेतराम डेहरिया ,संजय बघेल, बिहारी साहू राधेश्याम बघेल, गेंदलाल सनोडिय़ा महेंद्र सनोडिय़ा और भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!