Uncategorized

सिद्धघाट बनेगा सिवनी का नया पर्यटन केंद्र! कलेक्टर नेहा मीना ने लिया जायजा, विकास का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश

वैनगंगा किनारे प्राकृतिक सौंदर्य से सजे सिद्धघाट को संवारने की तैयारी, कलेक्टर ने किया पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

सिद्धघाट बनेगा सिवनी का नया पर्यटन केंद्र, कलेक्टर नेहा मीना ने दिए विकास के निर्देश

Seoni 14 August 2026
सिवनी यशो:- केवलारी विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने वैनगंगा नदी के किनारे स्थित रमणीय सिद्धघाट पर्यटन स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसे आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, एसडीएम रेखा देशमुख सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सिद्धघाट पर्यटन स्थल का अवलोकन करतीं सिवनी कलेक्टर नेहा मीना
सिद्धघाट बनेगा सिवनी का नया पर्यटन केंद्र, कलेक्टर नेहा मीना ने दिए विकास के निर्देश

पर्यटन सुविधाओं के विकास पर जोर

कलेक्टर ने कहा कि सिद्धघाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण संभावनाएं रखता है। यहां पर्यटकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास करते हुए प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को स्थल का विस्तृत परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विकास की संभावनाओं, आवश्यक सुविधाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों को शामिल करते हुए प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ पर्यावरण संरक्षण

कलेक्टर ने सिद्धघाट के विकास में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्थल पर पौधरोपण और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान कलेक्टर ने सिद्धघाट परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोपित पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अगर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य होते हैं, तो वैनगंगा नदी के किनारे स्थित सिद्धघाट भविष्य में सिवनी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button