Uncategorized

“शिक्षा, पारदर्शिता और युवा भविष्य के लिए सड़क पर उतरेंगे पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, 19 जुलाई को बरघाट से सिवनी तक गैर-राजनीतिक पदयात्रा”

शिक्षा सुधार, बच्चों की सुरक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सामाजिक सद्भाव के चार प्रमुख मुद्दों को लेकर निकलेगी जन-जागरण यात्रा, गांधी चौक से आंबेडकर चौक तक होगा पैदल मार्च।

19 जुलाई को बरघाट से सिवनी तक पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया की गैर-राजनीतिक पदयात्रा, शिक्षा सुधार और परीक्षा पारदर्शिता पर रहेगा फोकस

Seoni 17 July 2026
सिवनी यशो:- शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया के नेतृत्व में 19 जुलाई 2026 (रविवार) को एक गैर-राजनीतिक जन-जागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी।

पदयात्रा सुबह 7:00 बजे बरघाट के गांधी चौक से प्रारंभ होकर सिवनी के आंबेडकर चौक तक पहुंचेगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस यात्रा का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल, व्यक्ति अथवा शासन-प्रशासन का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से समाज के सामने चार महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इनमें शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार, बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा प्रणाली, तथा देश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता युवाओं के विश्वास को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

आयोजकों के अनुसार यह यात्रा पूरी तरह सकारात्मक जन-जागरण अभियान होगी। पदयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का ज्ञापन प्रशासन को नहीं सौंपा जाएगा।

पूर्व विधायक काकोडिया ने कहा कि “हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या व्यवस्था से नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए है। जब नागरिक शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार होंगे, तभी शासन-प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकेगा।”

उन्होंने सभी वर्गों के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

बारिश में पानी से बीमारी का खतरा! सिवनी में पीएचई अलर्ट, गांव-गांव हैंडपंप और कुओं में डाली जा रही क्लोरीन

अतिथि शिक्षक भर्ती: छपारा में प्रावधिक चयन सूची जारी, 17 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

50 छात्राओं के आश्रम में मिली सिर्फ 1 छात्रा! घंसौर कन्या आश्रम की पोल खुली, गंदगी-बंद पंखे और लापरवाही पर अधीक्षिका को नोटिस

1983 से 35 एकड़ जमीन खाली, एक लाख पौधे तैयार करने वाली जमुनिया नर्सरी बजट और कर्मचारियों के अभाव से जूझ रही

https://www.unicef.org/india/hi/node/331

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button