WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बालाघाट लोकसभा से श्रीमती पारधी की शानदार विजय सुनिश्चित करें – शरद अग्रवाल

व्यापारी प्रकोष्ठ ने की बैठक में शामिल हुये प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल

बालाघाट लोकसभा से श्रीमती पारधी की शानदार विजय सुनिश्चित करें - शरद अग्रवाल - Seoni News

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल द्वारा सिवनी जिले के व्यापारियों की आयोजित बैठक में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा व्यापारियो के हित में किये जा रहे कार्य और दी जा रही सुविधाओं की चर्चा करते हुये कहा गया कि केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में जो ऐतिहासिक कार्य किये गये है उससे पूरी दुनिया की निगाहे भारत की ओर लगी है । विश्व में बढ़ रह भारत की साख से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी से वृद्धि हुई है जिसके परिणाम व्यापारी वर्ग बेहतर समझ सकता है ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य काल में जो ऐतिहासिक कार्य हुये है वह उसकी पिछली सरकारों के कार्यकाल में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी परंतु भाजपा की सरकार ने सब करके दिखाया है । मोदी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग का व्यापक हित हुआ है और देश का सम्मान बढ़ा है आज मोदी सरकार की हर ओर प्रशंसा हो रही है और आम आदमियों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है ।
मोदी सरकार फिर एक बार और इस बार चार सौ पार के नारे की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है । श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सभी व्यापारीबंधु भी मोदी सरकार को मजबूती के साथ एक बार फिर केन्द्र में स्थापित करने के लिये पूरी क्षमता के साथ जुट जाये और बालाघाट लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी को अधिक अधिक से मतो से विजयी बनाने का संकल्प लें । जिले के व्यापारियों की बैठक व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रूपचंद मोहनानी के संयोजकत्व मे ओयोजित की गयी है जिसमें नगर और जिले के प्रतिष्ठित व्यापरियों ने सहभागिता की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!