प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में स्वर्ण समाज बढ़ चढ़कर सहभागी बने
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय में वर्षो से भगवान श्री राम के जन्म उत्सव पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाता है । परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बुधवार दिनांक 17 अप्रैल को रामजन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है । जिला स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष किशोर सोनी (के के ) ने समाज के समस्त सामाजिकजनों से आग्रह किया है कि रामजन्मोत्सव के अवसर पर नगर के शुक्रवारी गांधी चौक से निकलने वाली शोभायात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
श्री सोनी ने स्वर्णकार समाज की माताओ बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि रामजन्मोत्सव पर शुक्रवारी राममंदिर से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी इस शोभायात्रा में स्वर्णकार समाज के समस्त सामाजिक नर नारियाँ शामिल होने के पूर्व स्वर्ण समाज धर्मशाला में दोपहर 2:30 बजे एकत्रित हो एवं प्रयास करें कि सभी माताएँ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिये पीली साड़ी धारण करें एवं पुरूष वर्ग पैजामा कुर्ता जैसे शुभ्र वेष में शामिल हो । समस्त सामाजिक नर नारियाँ स्वर्णकार धर्मशाला से शोभायात्रा के रूप में निकलकर श्रीराम मंदिर से निकालने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे । श्री सोनी ने सामाजिकजनों से आग्रह किया है कि प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पूरे उत्साह के साथ शामिल हो ।





