WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

चैत्र नवरात्रि पर सुंदर देवी प्रतिमा की स्थापना, शनिवार को हुआ विसर्जन

रात्रि तक हुए धार्मिक आयोजन,झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

सिवनी यशो:- जिले में चैत्र माह की नौ रात्रि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी जाती है । सिद्ध देवी पीठों में ज्योति कलश स्थापित किये जाते है । माता जगदजननी की सेवा की जाती है । चैत्र नवरात्रि पर आदिवासी विकासखंड घंसौर मुख्यालय के शारदा मंदिर में चैत्र प्रतिपदा को माता के नौ रूपों में सुंदर झांकी स्थापित की गई थी। जिसकी नौ दिन तक पूजा अर्चना और देवी दर्शन के लिये पूरे क्षेत्र निवासियों ने श्रद्धा सहित दर्शन किये इन नौ दिनों में अनेक तरह के धार्मिक आयोजन किये गये । नौ दिन पूजन अर्चन के पश्चात विसर्जन शनिवार शाम को किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के कारण देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए शनिवार शाम को निकाली गई। शाम को ढोल नगाड़ों के साथ प्रतिमा को नगर के अहम चौक चौराहों से भ्रमण कराने के बाद विसर्जित किया गया। यह भी बताया की मंदिर में पिछले 22 वर्षों से अखंड ज्योति कलश स्थापित किये जाते हैं। हर दिन विधि विधान से यहां पूजन-आरती के साथ कई आयोजन किए गए। मुख्यालय समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में विराजित मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे। शाम को जवारे व ज्योति कलश का भी गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। जहां झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रात्रि में भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!