छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का कभी भी घोषित हो सकता रिजल्ट

यह है आधिकारिक वेबसाइट
https://mpresults.nic.in/
https://mpbse.nic.in/

सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 वीं एवं 12वीँ के परीक्षा परिणाम के लिये किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी कर सकता है । जानकारी के अनुसार बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल 25 अप्रैल तक जारी कर सकता है । बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है । माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 25 अप्रैल तक कभी भी घोषित हो सकता है। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद नतीजों का लिंक mpbse.nic.in एवं mpresults.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा जहां से परीक्षार्थी रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र रिजल्ट बिना इंटरनेट के अपने मोबाई से भी प्राप्त कर सकते है इसके लिये कक्षा दसवीं के छात्र अपने मोबाईल के  SMS बाक्स में MPBSE10 टाईप कर स्पेश देकर अपना रोल नंबर टाईप कर 56263 पर भेंजे इसी प्रकार 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए SMS में MPBSE12 लिखें और फिर स्पेस के बाद रोल नंबर लिखें।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। दोनों ही परीक्षाओं को मिलाकर कुल 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button