09 कर्मचारियों को फिर कलेक्टर ने किया निलंबित
निर्वाचन कार्य में अनुपस्थिति एवं लापरवाही बरतने और 09 कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित
सिवनी यशो:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर और कुल 09 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके पूर्व भी लापरवाही बरतने वाले 09 कर्मचारी निलंबित किये जा चुके है ।
लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही एवं अनुपस्थित कर्मचारियों को निलंबित करने आदेश जारी किये गये है इन में विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र लेखनादौन में पी-2 के रूप में पदस्थ किए गए प्राथमिक शिक्षक सुधाराम मर्सकोले प्राथमिका शाला बेलगांव, पी-3 के रूप में नियुक्त कोमलसिंह बागरे प्राथमिक शिक्षक नांदियाटोला विधानसभा क्षेत्र केवलारी में पदस्थ किए गए पी-1 के रूप में पदस्थ किए गए पटवारी गोकुल प्रसाद कुमरे, पी-3 के रूप में नियुक्त भृत्य शासकीय हाईस्कूल करनपुर राजेश ठाकुर, पी-2 के रूप में पदस्थ दुर्गाप्रसाद इवाती, पी-1 के रूप में पदस्थ किए परसराम नागवंशी, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला कहानी, पी-3 के रूप में पदस्थ किए गए अनिल पडराम, भृत्य कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कृषि लखनादौन को बिना पूर्व अनुमति अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर निलंबित किया गया है।
इसी तरह बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-133 में पी-3 के रूप में पदस्थ किए गए भृत्य दुर्गेश वर्मा को नशे की हालत में उपस्थित होने तथा सेक्टर अधिकारी से दुर्व्यवहार करने को लेकर निलंबित किया गया है, वहीं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-43 में पी-3 के रूप में पदस्थ किए गए शासकीय आईटीआई लखनादौन के सहायक ग्रेड-3 आकाश कुमार डेहरिया को सामग्री वापसी स्थल में व्ही व्ही पेड मशीन के लापरवाही पूर्ण प्रबंधन को लेकर निलंबित करनेके आदेश जारी किए गए हैं।





