WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

जीव विज्ञान संकाय की सना अंजुम खान ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

डाँक्टर बनाना चाहती है सना खान

छपारा यशो: – एमपी बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन एग्जाम का 24अप्रैल को दोपहर जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ नगर के कोरी वार्ड निवासी शमा अंजुम के घर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा उनकी तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी ने पूरे प्रदेश में नगर के मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कक्षा बारहवीं जीव विज्ञान विषय में टापर किया सना खान की मां वार्ड में ही प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं । सना ने वर्ष 2020-21 में कक्षा दसवीं में 490अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया था । कक्षा 12वीं में प्रदेश में टॉप करने के बाद डॉक्टर बनना चाहती हैं उनकी मां के द्वारा उनके पिता के 13 वर्ष पहले बीमारी के चलते देहांत हो जाने के बाद मां शमा अंजुम खान ने स्वयं को और तीनों बच्चों को विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बेहतर शिक्षा देने की भरसक कोशिश कर रही हैं। सना के द्वारा उनकी इस सफलता पर वह इसका श्रेय अपनी मां और शिक्षक जावेद खान को दिया उनका कहना है कि हर रोज अगर विद्यार्थी अध्ययन के लिए जुटे तो परिणाम निश्चित ही अच्छा आता है।

विज्ञापन आवश्यकता है

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!