देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

प्रतिष्ठा ने जिले को किया गौरांवित और राय परिवार की प्रतिष्ठा को बढ़ाया

हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में सातवाँ स्थान दर्ज किया

प्रतिष्ठा ने जिले को किया गौरांवित और राय परिवार की प्रतिष्ठा को बढ़ाया - Seoni News

सिवनी यशो:- कु.प्रतिष्ठा (नित्या) राय पुत्री श्रीमती निधी नीलमणी (नीलू) राय ने कक्षा दसवीं में 500 अंक में से 488 अंकों के साथ 97 .66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिवनी जिला में प्रथम स्थान एवं मध्य प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का एवं परिवार का गौरव बढ़ाया । प्रतिष्ठा राय ग्राम चंदनवाड़ा कला के प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमती शकुन एवं रामकुमार राय की नातिन एवं डॉ प्रमोद राय, लालमणिन्द्र (लालू) राय जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिवनी एवं शैलेंद्र राय की भतीजी है तथा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल खैरा पलारी की छात्रा है बेटी की सफलता पर ग्राम चंदनवाड़ा कला एवं समस्त पलारी क्षेत्र गौरान्वित है। प्रतिष्ठा राय प्रारंभ से पढ़ाई में अव्वल है ।     

कु. प्रतिष्ठा की शानदार सफलता पर प्रदीप राय भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने अपनी नातिन को शुभकामनाएँ देते हुये बधाई प्रेषित की है ।

आवश्यकता है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button