WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

10वीं एवं 12वीं में सरस्वती शिशु मंदिर का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

दसवींं की बहिन चंचल राजपूत विद्यालय में प्रथम बारहवीं में रामजी साहू रहे प्रथम

सिवनी यशो:- सरस्वती उ.मा विद्यालय भैरोगंज सिवनी के भैया-बहिनों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाकर गौरव स्थापित किया। कक्षा 10वीं की बहिन चंचल राजपूत ने 88.8 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, श्रेया मर्सकोले ने 87.7 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, निगम जंघेला ने 85.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं के गणित समूह में रामजी साहू ने 85.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, सौम्य सनोडिया 79.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, खुशी पारधी ने 77.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीवविज्ञान समूह में मानसी बिन्हेरिया ने 81.2 प्रतिशत के साथ प्रथम, चित्रांशु रूसे ने 77.4 प्रतिशत केे साथ द्वितीय स्थान, पूर्वा ठाकुर 76.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य समूह में काजल सनोडिया ने 76 प्रतिशत के साथ प्रथम, सुमित सेवलानी 66.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, रूपेश सनोडिया 65.2 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन आवश्यकता हैं

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले समस्त भैया-बहिनों को विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं विद्यालय परिवार ने भैया-बहिनों को शुभकामनाएॅ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!