मध्यप्रदेशसिवनी
पीहू दीक्षित ने दसवीं में बनाए 91 प्रतिशत
सिवनी यशो:- शासकीय हाईस्कूल भोंगाखेड़ा में अध्ययनरत कक्षा दसवीं की होनेहार छात्रा मयूर उर्फ पीहू दीक्षित ने 91 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। बगैर कोचिंग घर में नियमित अध्ययन करते हुए छात्रा ने दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मेद्यावी छात्रा पीयू भोंगाखेड़ा निवासी कृष्णप्रकाश व ज्योति दीक्षित की सुपुत्री है। छात्रा पीयू अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित की भतीजी है। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य व शिक्षकों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



