WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का शेष कार्य तय समय सीमा में करने के दिये निर्देश

सिवनी यशो:- संभागायुक्त अभय वर्मा (Divisional Commissioner Abhay Verma) ने गुरूवार 09 मई को सिवनी पहुंचकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (Medical College) का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री वर्मा ने सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा निर्माण ऐजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य को तयसमय सीमा 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री वर्मा ने पूर्ण हो चुके कामर्शियल सेंटर (commercial center) की सभी 12 दुकानों के टेंडर (Tender)  आमंत्रित करने के निर्देश पीआईयू विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कामर्शियल सेंटर में बैंक, पोस्ट ऑफिस, जनरल स्टोर, एटीएम (Bank, Post Office, General Store, ATM) आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मेस के संचालन का टेंडर भी आमंत्रित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का शेष कार्य तय समय सीमा में करने के दिये निर्देश - Seoni News
संभागायुक्त श्री वर्मा ने बैठक उपरांत मेडिकल कॉलेज का लेक्चर रूम, लाइब्रेरी, हॉस्टल (Lecture Room, Library, Hostel) के साथ-साथ खेल परिसर (sport Complex) का भी अवलोकन किया तथा कार्य की गुणवत्ता देखी। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश निर्माण ऐजेंसी तथा डीन को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  क्षितिज सिंघल, सीईओ जिला पंचायत  नवजीवन विजय सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!