Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा समर कैंप, छात्र-छात्रा हो रहे हैं लाभान्वित

सीख रहे है ज्ञान विज्ञान, हो रहा है कौशल विकास

सिवनी यशो:- विगत 01 मई से संचालित समर कैम्प के दशवें दिन योग और प्राणायाम से दिनचर्या का शुभारम्भ योग प्रशिक्षक भगवानदास अंदमान एवं सौभाग्यकांक्षी सरिता अंदमान दीदी के मार्गदर्शन में हुआ है।
उक्त समर कैम्प में शासन की मंशा अनुसार छात्रों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है। कबड्डी का प्रशिक्षण संजय बघेल एवं अर्जुन सिंह बघेल द्वारा वही खो-खो नीति पांडे, अनीता बोपचे द्वारा, घोष प्रशिक्षण विभा परमार, शिवांसु गठोरिया एवं रोचक भारतीय खेलों का प्रशिक्षण वीणा पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, शशि सनोडिया आदि द्वारा दिया जा रहा है।

छात्रों के समर कैम्प में योग प्राणायाम खेल कूद के साथ-साथ कला कौशल के विकास की दृष्टि से स्पोकन इंग्लिश, कर्सिव राइटिंग, शुद्धलेख, सुलेख, वैदिक गणित एवं चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, मेंहदी, रांगोली, का भी प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन प्रदान किया जा रहा है।


समर कैम्प में प्रतिदिन विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारियों सदस्यगणों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सिवनी नगर के गणमान्य नागरिक शासकीय खेल प्रशिक्षक भी समय-समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षार्थी का उत्साह वर्धन कर रहे है। जिला सचिव विनीत अग्रवाल, समिति अध्यक्ष दीपक जी साहू, व्यवस्थापक नितिन चौधरी, समिति सदस्य मनोज अग्रवाल, विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, उत्कृष्ट विद्यालय खेल प्रशिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का सतत मार्गदर्शन समर कैम्प को प्राप्त हो रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुयें समर कैम्प प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि समर कैम्प का समापन 15 मई 2024 को प्रात: 8.30 बजे से होगा। उन्होने समर कैम्प में आधिकाधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने का आग्रह छात्र – छात्राओं से किया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में लगभग 350 छात्र – छात्रा उपरोक्त समर कैम्प का लाभ उठा रहे है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!