क्राइमसिवनी

हत्यारे अपचारी बालको को किशोर न्यायालय भेजा गया

सिवनी यशो:- थाना धूमा पुलिस ने नाबालिग की हत्या के आरोपी अपचारी बालाको को 24 घण्टे के अन्दर पकडकर बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह द्वारा जिले मे हो रहे गंभीर अपराधो मे अंकुश लगाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारीयो को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन मे थाना स्तर पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
बीते दिवस धूमा थाना क्षेत्र के ग्राम धूमा में एक विवाह समारोह के दौरान नाबालिग लड़को के आपसी विवाद में चाकूबाजी हो जाने से एक आकाश उर्फ अर्जुन नामक बालक की मौत हो गयी थी पुलिस थाना धूमा ने मृतक के भाई करन अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका भाई आकाश उर्फ अर्जुन मोहल्ले में गोविंद अहिरवार की शादी में कमला गार्डन से हो रही थी जिसमें वे शामिल हुये थे । लड़की पक्ष भी उसी गार्डन में मौजूद था प्लेट उठाने को लेकर अपचारी बालक क्रमांक एक एवं अपचारी बालक क्रमांक 2 में विवाद होने लगा जिसे मेरे छोटे भाई ने देखा तो कहा कि दोनों आपस में क्यों लड़ रहे हो तो अपचारी बालक क्रमांक दो ने मेरे भाई के साथ झूमाझपटी करने लगा और अपचारी बालक क्रमांक एक ने अपने आस रखा चाकू दिया और गाली देते हुये मारने को कहा । अपचारी बालक दो ने चाकू मारकर घूमा दिया और बाहर निकाला दो मेरे भाई अर्जुन की अंतडिया बाहर निकल आयी । इस झगड़े में बीच बचाव करने दीपू नामक लड़का आया तो उसे भी एक अपचारी बालक ने पत्थर मार दिया । खून से लथपथ अर्जुन को देखकर वहाँ उपस्थित लोगों ने दोनो अपचारी बालको को पकडऩे की कोशिश की तो एक पकड़ में आया दूसरा छूट कर भाग गया । बुरी तरह से घायल अर्जुन को तुरंत इलाज के लिये जबलपुर भेजा गया जहाँ उसकी मौत हो गयी ।
आकाश उर्फ अर्जुन को तत्काल ईलाज के लिये जबलपुर अस्पताल प्रायवेट वाहन से लेकर गये हैं कि रिपोर्ट पर थाना धूमा मे 1. (अपचारी बालक 1) एवं 2. (अपचारी बालक 2) के विरूध्द अप.क्र. 163 / 24 धारा 294,323, 307, 34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई की आकाश उर्फ अर्जुन हिरवार की ईलाज हेतु जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई है जो प्रकरण मे तहरीर प्राप्त होने पर विधिवत धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर (अपचारी बालक 1) को पकड़ा गया एवं दोनो अपचारी बालको को विधिवत किशोर न्यायालय मे पेश करने उपरांत बाल संरक्षण गृह मे भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी धूमा उपनिरी0 सतीश उइके,, सउनि सौरभ शर्मा, सउनि जयराम ठाकुर, आर. 481 सुरेन्द्र उइके, आर.500 रवि यादव, आर. 111 नेकसिह उइके, आर. 617 सतीश ठाकुर, आर. 489 अरूण पटेल एवं आर. 588 राजेश साहू का सराहनी योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button