मध्यप्रदेशसिवनी

पेड़ गिरने से बरघाट मार्ग अवरुद्ध, रेलवे बाईपास का करें उपयोग

सिवनी यशो : सोमवार को शाम 5:00 बजे के आसपास अचानक मौसम बिगडऩे और तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ हो रही बारिश से अनेक जगह पेड़ गिर गए और चली हवाओं से अन्य प्रकार के नुकसान हुए है। बरघाट रोड में एजेके थाना के पास एक नीलगिरि का पुराना भारी पेड़ गिर गया है । यह पेड़ सड़क के बीचो बीच गिरा, पेड़ के समीप खड़ी हुई मोटर सायकल एवं एक साईकिल दब गयी तथा बरघाट आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है साथ ही 11 केबी की विद्युत लाईन भी इसकी चपेट में आने से तार टूट गये । पेड़ गिरने से बरघाट की ओर से सिवनी आने वाले यात्रियों को रेलवे क्रॉसिंग वाले बाईपास से आना-जाना करना पड़ रहा है। अवरुद्ध मार्ग पानी बंद होने के पश्चात ही जेसीबी मशीन की मदद से खुलना संभी होगा । सिवनी शहर से बरघाट की ओर आने जाने वाले यात्री रेलवे बाईपास का उपयोग कर रहे हैं।

पेड़ गिरने से बरघाट मार्ग अवरुद्ध, रेलवे बाईपास का करें उपयोग - Seoni News

सिवनी बरघाट रोड पर 5:00 बजे के पश्चात आए तूफान के कारण एक भारी भरकम झाड़ गिर जाने से पूरा रोड अवरुद्ध हो गया और 11 केवु की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से विद्युत अवरोध उत्पन्न हो गया है आगामी कुछ घंटे मार्ग अवरुद्ध रहने की संभावना बताई जा रही है सिवनी से बरघाट जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन वाले बायपास मार्ग से आना जाना कर रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button