मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

जिला सहकारी बैंक की कृषि शाखा में किसानों से हो रहा दुर्व्यवहार

 

सिवनी यशो:- जिला सहकारी बैंक के बारे में प्रचारित किया जाता है कि यह बैंक किसानों का बैंक है परंतु इस बैंक के कर्मचारी किसाानों के साथ दादागिरी करते है तथा सहकारी समितियों में किसानों को लूट का माध्यम बना लिया है । किसानों के पास सहकारी समितियों से लेन देन का रिकार्ड नहीं है और समितियों के पास किसान पूछने जाते है तो उन्हें समिति के कर्ता धर्ता मिलते नहीं है और मिल गये तो उनके पास भी रिकार्ड व्यवस्थित नहीं मिलता । किसानों से लेन देन करने का सहकारी बैंक एक ऐसा माध्यम है जहाँ किसानों से संबंधित सरकारी योजनाओं राशियों का लेन देन प्राथमिकता से होता है परंतु इस बैंक के कर्मचारी किसान और सरकार के बीच लेन देने के एकाधिकार होने कारण मनमानी करते है और किसानों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने से भी नहीं चूकते ।
इसी प्रकार का एक मामला सिवनी जिला मुख्यालय के जिन्ना चौक मेेंं स्थित जिला सहकारी बैंक की कृषि शाखा का सामने आया । इस बैंक में एक किसान अपने खाते में गेहूँ बिक्री की राशि निकालने पहुँचा था जहाँ बेंक के चपरासी ने किसान के साथ भारी अशिष्टता का व्यवहार किया और किसान को धक्केमारकर बाहर निकाल दिया । वहाँ उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने बताया कि वह भी किसान है और अपनी राशि निकालने आये कुछ राशि जमा करने आये थे उन सबके साथ चपरासी द्वारा इसी प्रकार का व्यवहार किया जा रहा था । बैंक मैनेजर सहित बैंक का अन्य स्टाप हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा ।
बताते है कि बैंक के चपरासी और एक किसान के बीच जब विवाद बहुत अधिक बढ़ गया तब मैनेजर ने आकर चपरासी को डांट ने की अपेक्षा किसानों पर ही भड़कना प्रारंभ किया दिया । किसान इस बात से हैरान है कि बैंक में वे अपना पैसा लेने आये है और उनके साथ अपमान जनक व्यवहार हो रहा है और बैंक का मैनेजर भी किसानों को ही भला बुरा कह रहे है ।
इस संबंध में जब जिला सहकारी बैंक के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के के सोनी को फोन लगाया गया तो उनका फोन लगा नहीं । कार्यालय अधीक्षक से इस संबंध चर्चा की तो उन्होंनेे कहा कि मामले को दिखवाते है और दोषी कर्मचारी पर साहब से चर्चा कर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button