छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

स्ट्रांग रूम के कैमरे हुए बंद नकुलनाथ की बढ़ी धड़कनें

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम पीजी कॉलेज में रविवार को अचानक विद्युत प्रभाव बंद हो जाने और तकनीकी गड़बड़ी के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए इससे सुरक्षा में लगे हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया । सांसद नकुलनाथ सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की उन्होंने अपने एक अकाउंट में लिखा है कि स्ट्रांग रूम में छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का उज्जवल भविष्य रखा हुआ है इसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए आगे भी मौसम बिगड़ने के कारण विद्युत प्रभाव बंद हो सकता है।

यहां बता दे की रविवार को दोपहर के पश्चात अचानक मौसम बिगड़ने के कारण तेज आंधी तूफान और बारिश हुई आकाशी बिजली गिरने से पीजी कॉलेज स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए जहां सुरक्षा में तैनात भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात से चिंतित हुए और उन्होंने तत्काल अपने वरिष्ठ नेताओं और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी सूचना प्राप्त होने पर अपर कलेक्टर के सी बोपचे अपने दलबल के साथ पहुंचे और उन्होंने बड़ी मशक्कत के पश्चात एक घंटे में सीसीटीवी कैमरे चालू करवायें। रविवार को दोपहर के पश्चात आंधी तूफान चलने से सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए एलईडी स्क्रीन पर चलने वाली पिक्चर है जैसे ही बंद हुई स्ट्रांग रूम में सुरक्षा में तैनात राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी वरिष्ठ नेताओं ने अधिकारियों से संबंध में चर्चा की अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि छिंदवाड़ा जिले की तीन विधानसभा जुन्नारदेव छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा कि ईवीएम मशीन जहां रखी हुई है वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद है अपर कलेक्टर केसी बोपचे ने इलेक्ट्रीशियन के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे चालू करवाएं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए लगे हुए सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहना चाहिए जिसके माध्यम से राजनीतिक दलों के नियुक्त एजेंट टीवीएम मशीनों की मॉनीटरिंग कर सकें और पारदर्शिता बनी रहे।
विद्युत अवरोध बंद होने के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर सांसद एवं छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ ने चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से चर्चा कर कहा है कि छिंदवाड़ा जिले के भविष्य और और पारदर्शिता के लिए आवश्यक है कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक और संदेह की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!