धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

उत्साह और धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

परशुराम जयंती पर बरघाट में निकली वाहन रैली हुआ जगह जगह स्वागत 

उत्साह और धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती - Seoni News
बरघाट  यशो :- ब्राह्मण समाज समिति बरघाट ने भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर मढिया वार्ड स्थिति परशुराम फरसा स्थल पर प्रातः 9 से भगवान परशुराम फरसा का पूजन ब्राह्मण समाज समिति अध्यक्ष पंडित शिवशंकर शर्मा एवं श्रीमती सुषमा शर्मा के द्वारा किया एवं भगवान परशुराम जी छाया चित्र का पूजन किया गया जिसके बाद परशुराम वाटिका, पुस्तकालय फरसा स्थल से भव्य वाहन शोभायात्रा यात्रा निकाली गई ।

उत्साह और धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती - Seoni News

शोभायात्रा कबीर गार्डन के बाजू से कान्हीवाड़ा रोड होते हुए शहीद बिन्दु कुमरे चौक पहुंचेगी जहां से मेन रोड़ से सुभाष चौक पहुंची जहां पर पंकज टेंडर्स के सामने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रंजीत वासनिक एवं पार्षदों, साथीयों ने स्वागत किया, फिर पाठक आटों पार्ट्स के सामने नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक परिवार ने स्वागत किया तो राम मंदिर के पास तिवारी हार्डवेयर के सामने प्रदीप तिवारी परिवार ने स्वागत किया वहीं राम मंदिर के सामने नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर व सदस्यों ने भगवान परशुराम जी का पूजन किया इसके बाद वाहन रैली बस स्टैंड पहुंचने पर जैन इलेक्ट्रॉनिक संचालक रीतेश जैन ने स्वागत किया ।

उत्साह और धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती - Seoni News

सभी स्वागत स्थान पर आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक, पानी, मठा, आम जूस की व्यवस्था रखी गई थी इसके बाद गांधी चौक, अस्पताल के सामने, कन्या शाला के सामने से होते हुए सिवनी रोड पर राजराजेश्वरी चौक से वाहन रैली वापस होते हुए सीधे नये बस स्टैंड के पास मंगल भवन पहुंची जहां पर भगवान परशुराम जी का पूजन हृदेश त्यागी व श्रीमती कल्पना त्यागी के द्वारा किया गया इसके बाद मंच में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ अतिथि में वयोवृद्ध विप्रजनों का सम्मान पंडित श्री नर्मदेश्वर प्रसाद पांडे ताखला, शोभन लाल तिवारी पाखरा, वीरेंद्र तिवारी बरघाट, रमेश प्रसाद मिश्रा बरघाट, श्रीमती मालती जुगल किशोर दीक्षित, श्रीमती कांति विष्णु पाठक तिवारी का स्वागत सम्मान पत्र व शाल-श्रीफल से किया गया जिसके बाद पंडित नमंदेश्वर पांडे जी का उद्बोधन हुआ जिस पर आप के द्वारा भगवान परशुराम जी बारे में बताया उद्बोधन के बाद ब्राह्मण समाज के द्वारा समाज को सम्मानित करने वाली नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक का सम्मान स्मृति चिन्ह व शाल-श्रीफल सम्मान पत्र से किया गया इसके बाद वरिष्ठ जनों के द्वारा ऐसे समाज व परिवार का नाम रौशन करने वाले बच्चो जो इस सत्र में पांचवीं आठवीं दसवीं बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत या से अधिक अंक लाने एवं यूपीएससी में चयनित, खेलकूद पर सम्मानित किया गया जिसमें 1.अरिंदम पाठक 2.शाम्भवी पाठक 3.मणि दीक्षित 4.अंबर पाठक 5.आदेश पाठक 6.हर्षा चौबे जाम 7.जागृति द्विवेदी 8.हिमांश त्यागी 9. पराग सारस्वत 10 अक्षय पाठक को सम्मान स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से किया गया जिसके बाद ब्राह्मण समाज समिति ब्लाक अध्यक्ष पंडित शिवशंकर शर्मा ने संबोधित करते हुए सभी को बधाई शुभकामनाए दी व समाज में सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए आगामी समय परशुराम जयंती के अलावा भी यज्ञोपवीत संस्कार, वैवाहिक एवं परिचय सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम करने की बात रखी वही पंडित राजेन्द्र तिवारी ने परशुराम व समाज पर सुन्दर कविता पाठ किया व आभार व्यक्त किया मंच संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया व पत्रकार नीरज मिश्रा को जन्म दिवस पर सम्मानित किया गया व पूजन शंशाक मिश्रा ने वही समाज के दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई समापन पर भोजन प्रसादी रखा गया है परशुराम जयंती के सफल आयोजन में ग्रामीण भ्रमण पंडित सुरेश मिश्रा, आशीष दीक्षित, सच्चिदानंद पांडे, अविनाश तिवारी के मागदर्शन में हुआ तो पूजन टिकेश्वर पांडे, अजय पांडेय के सहयोग से हुआ वहीं वाहन रैली युवा आदित्य राज पाठक के मागदर्शन में निकली वाहन रैली व सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं पुरुषों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

उत्साह और धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button