WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

मंगलवार हुई बेमौसम बारिश और हवा तूफान से जन जीवन अस्त व्यस्त

गर्मी के मौसम में बिन मौसम हुई बारिश से बढ़ रहे मरीज

छपारा यशो:- बीते मार्च माह से हो रही बिन मौसम बरसात से मई के महीने में भी अछूता रहा । वही बेमौसम बरसात से शादी विवाह के कार्यक्रम प्रभावित हो रहे है तो इस प्रकार के बिगडैल मौसम से आमजन भी खासी परेशान हैं, साथ ही मौसम में गड़बड़ी के चलते मौसमी बुखार के मरीजों में आचनक बढ़ोत्तरी हो रही है।
ज्ञात हो कि विगत तीन माह मार्च,अप्रैल के साथ अब मई माह भी हो रही अचानक बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।
मंगलवार को दोपहर दो बजे के आसपास आचनक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते छपारा नगर सहित आसपास के क्षेत्र मे एक घंटे जबरदस्त बारिश हुई। इसके चलते
वैवाहिक सीजन के इस समय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,लगातार हो रहे मौसम में बदलाव लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है जिससे लोगो के स्वास्थ पर भी असर पड़ रहा है।
वही पिछले माह हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ ।
मंगलवार को दोपहर बाद नगर सहित आसपास के क्षेत्र में तेज़ हवाओं के साथ बेमौसम बारिश से एक ओर मौसम में ठंडक आ गई और गर्मी से राहत मिली तो वहीं गर्मी के सीजन में होने वाली फसलों को लेकर हो रहे नुकसान से किसानों को चिंता का विषय बन गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!