बालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

पैरालीगल वालेंटियर्स व विधि छात्र छात्राओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

बालाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश चन्द्र थपलियाल के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं विधि छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सुरेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागी परस्पर चर्चा कर दूसरें विभागों के कार्य एवं योजनाओं को समझेंगे एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने में समर्थ हो सकेंगे। इस कार्यक्रम में समाहित किये गये विषयों पर प्रभावी निष्कर्ष प्राप्त होगा, संवेदनशीलता बढ़ेगी एवं हम सभी मिलजुल कर इस दिशा में कार्य करेगे एवं जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। साथ ही श्री गुर्जर ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में तथा किशोर न्याय (बालको की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, लोकोपयोगी सेवाओं के लिए स्थायी लोक अदालत के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यशाला में श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य का प्रथम कर्तव्य जनता के हितों की रक्षा के लिए कल्याणकारी योजना तैयार करना एवं उसका लाभ जनसामान्य को दिलाना हैं भारतीय संविधान के निति निर्देषक तत्वों में अनुच्छेद 39क जोड़ा जाकर नि:षुल्क विधिक सहायता के संबंध में निर्देषित किया गया हैं कि राज्य यह सुनिष्चित करेगा की विधिक तंत्र इस प्रकार कार्य करे कि समान अवसर के आधार पर न्याय प्राप्त हो तथा कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव व अन्य निर्योग्ता के कारण न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहें। साथ ही श्री धुर्वे ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में श्री पीएल पिछोड़े सेवानिवृत्त सहायक श्रम अधिकारी द्वारा श्रम विधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल श्री बंसत डहाके द्वारा विधिक प्रावधानों तथा श्रीमती यानिता राहंगडाले द्वारा महिलाओं के अधिकार के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, आवाज एनजीओ से शिवगिरी गोस्वामी, पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं विधि छात्र-छात्राए आदि उपस्थित रहें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button