मंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

केन्द्रीय मंत्री मण्डला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में किया गया फल वितरण

नर्मदा पूजन एवं वृद्वाश्रम में किया गया भोजन वितरण

केन्द्रीय मंत्री मण्डला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में किया गया फल वितरण - Seoni News

मण्डला यशो:- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  के नेता भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री (Union Minister of State, Government of India) फग्गनसिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) के जन्मदिन (birthday) को सेवा दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं ने मनाया इस अवसर पर जिला अस्पताल में सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल-बिस्किट का वितरण किया गया साथ ही सायं काल मां नर्मदा (Maa Narmada) का पूजन तथा वृद्वाश्रम में निवासरत वृद्वजनों को भोजन प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री कुलस्ते ने दूरभाष पर कहा कि मण्डला लोकसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह और आर्शीवाद के कारण मैं स्वस्थ एवं प्रसन्न हूँ क्षेत्र के नागरिकों की ओर से मिल रही शुभकामनाएं एवं जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा के कार्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे हैं इससे मैं अभिभूत हूँ जन्मदिन के अवसर पर मिल रही शुभकामनाओं (well wishes) के प्रति उन्होंने सभी नागरिकजनों के प्रति अभार व अभिवादन व्यक्त किया है। जिला अस्पताल में फल वितरण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, शशि पटेल,अनुराग चौरसिया, प्रफुल्ल मिश्रा,विनय मिश्रा, जयदत्त झा, वीरेन्द्र नामदेव, सुदीप ब्रजपुरिया, आकाश क्षत्री, दिनेश चौधरी, मंजू कछवाहा, शिखा श्रीवास्तव, वेदप्रकाश कुलस्ते, सुरेन्द्र क्षत्री, सुधीर मिश्रा, आशीष अत्तू चौरसिया, सागर दुबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button