दिन भर बिजली बंद रहने से हलाकान हुये उगली के अनेक क्षेत्र
सिवनी यशो:- भीषण गर्मी का कहर बरप रहा है । मनुष्य तो क्या पशु पक्षियों के लिये यह गर्मी हलकान कर रही है । प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गर्मी से इंसान सहित पशु पक्षियों की मदद के लिये अपील कर रहे है परंतु उगली क्षेत्र में बिजली विभाग की गजब की अंधेरगर्दी है, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जिस संवेदनहीनता का परिचय दे रहे है वह जनाक्रोश का कारण बन रहा है ।
भीषण गर्मी में तप रहे जनसामान्य के लिये बिजली से चलने वाले उपकरण ही सहारा है परंतु उगली के अनेक क्षेत्रों में सोमवार २७ मई को बिजली बंद रही और लोग परेशान होते रहते रहे । विद्युत विभाग के कार्यालय में इस संबंध में संपर्क करने पर कोई जिम्मेदारी अधिकारी नहीं थे, पूरा कार्यालय आउटसोर्सेे कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है । जानकारी तो यह भी है कि यहाँ पदस्थ विभाग के कनिष्ठ यंत्री के क्षेत्र की जनता को दर्शन नहीं होते ।
उगली के अनेक क्षेत्रों में बंद बिजली के संबंध में कार्यालय में क्षेत्र की जनता का निरंतर दबाव बढ़ता देख आउटसोर्से के कर्मचारी भी कार्यालय छोड़कर चले गये और उन्होंने बताया कि बिजली रात में भी आना संभव नहीं है । बिजली बंदर होने का क्या कारण था यह भी नहीं बताया गया ।





