केवलारी विधायक ठा. राजनीश सिंह को न पर्यावरण की और न ही क्षेत्र के निवासियों के हितों की चिंता
अवैध रेत खनन एवं रेत के अत्याधिक दर के खिलाफ़ आज तक नही दिखे मुखर?
सिवनी यशो:- उगली क्षेत्र में रेत की वैध खदान प्रारंभ (legal mine start) न होने से क्षेत्र में रेत की आपूर्ति मंडला जिले की रेत खदानों से हो रही है, जिसकी वजह से लम्बे समय से केवलारी एवं उगली क्षेत्र के निवासी रेत के अत्याधिक बढ़े हुए दाम को लेकर परेशान है, रेत के अत्याधिक दर होने की वज़ह से आम लोगों के साथ साथ शासकीय निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं, जन सामान्य की समस्याओं से बेखबर जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे है, जबकि क्षेत्र की इस समस्या पर क्षेत्रीय पत्रकार प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन कर रहे हैं किन्तु न ही जि़म्मेदार प्रशासनिक अधिकारियो ने मामले को संज्ञान में लिया और न कभी सार्वजानिक रूप से क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह (Regional MLA Thakur Rajneesh Singh) सामने आए।
विगत कुछ दिनों पूर्व मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Madhya Pradesh Pollution Control Board) की जनसुनवाई उगली क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम बागडोगरी में आयोजित थी जिसमें स्थनीय ग्रामीणों द्वारा रेत के खनन की वजह से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में रेतखदान प्रारभ करने में अपनी आपत्ति दजऱ् कराई है । गौर करने वाली बात है की उक्त जनसुनवाई में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी मौजूद थे! क्षेत्र में जनचार्चा हैं कि विधायक एवं रेत ठेकेदार के बीच स्वार्थपूर्ण समझौता नहीं हो पाने के कारण पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड एनजीटी के द्वारा जिले की बहुचर्चित रेत खदान बागडोंगरी के निकट धनई नदी और हिर्री नदी के निकट रेत खदानों का संचालन में स्वीकृत खदान प्रारंभ होने में रोड़े अटकाए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस 26 मई को क्षेत्रीय विधायक के द्वारा पांडिया छपारा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बागडोंगरी के देवगांव में जनसुनवाई में उपस्थित होकर जबलपुर के अधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई थी, जिसमें उगली क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी नेता (congress leader) भी सम्मिलित हुए, बात की जाए विगत एक पखवाड़े से समाचार की सुर्खियों में बना रेत खदान के मामले को लेकर आए दिन समाचार प्रकाशित (news published) किये जा रहे हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक ने अपने स्तर पर खदान चालू करवाने के लिए क्षेत्रीय लोगों से राय मांगी लेकिन इसके विपरीत रेत ठेकेदारों के साथ सांठ गांठ न हो पाने के कारण रेत खदान चालू नहीं की गई, जिसका खामियाजा वर्तमान में भवन निर्माण पुल, पुलिया सहित अन्य निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे है और निर्माण कार्य शीघ्र करना चाह रहे है उन्हें पड़ोसी जिलों से महंगे दामों में रेत खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है । मानसून का समय निकट है, जिसको देखकर ऐसा नहीं लगता की खदानें चालू होगी लेकिन क्षेत्रवासियों की माने तो कहीं ना कहीं विधायक और रेत ठेकेदारों के बीच के आपसी स्वार्थपूर्ण समझौते नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान (area residents upset) हो रहे है ।
क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के लगे सगे सरपंच और कांग्रेसी नेता क्षेत्र की खदानों से अवैध उत्खन्न कर रहे है और खदानों को नीलाम होने में आपत्ति लगाकर अवैध रूप से उत्खन्न करने का काम करते है । एक मात्र खदान यहाँ की नीलाम हुई हे जिसे विधायक अपने राजनैतिक प्रभाव से प्रारंभ नहीं होने दे रहे है ।




