श्रीमती पारधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात तथा शोक संतप्त परिवारों में पहुँच संवेदनाएँ व्यक्त की
सिवनी यशो:- बालाघाट सिवनी लोकसभा (Balaghat Seoni Lok Sabha) चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी (candidate from BJP) श्रीमती भारती पारधी ( Mrs. Bharti Pardhi) ने शुक्रवार को सिवनी पहुँचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना (counting of votes) की तैयारियों से संबंधित चर्चा की । श्रीमती भारती ने भाजपा कार्यालय (BJP office) पहुँचकर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे (BJP District President Alok Dubey) सहित कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की
इसके पूर्व श्रीमती भारती ने लोकसभा चुनाव में सिवनी विधानसभा के चुनाव संचालक एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल (Election Director and District BJP Vice President Santosh Aggarwal) के प्रतिष्ठान होटल बाहुबली (Hotel Bahubali) में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मतगणना के संबंध में तैयारियों पर चर्चा की । चर्चा के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, नरेन्द्र ठाकुर, सोशल मीडिया जिला के कपिल पांडे, पार्षद राजेश राजू यादव, मनोज नामदेव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
श्रीमती पारधी ने अपने सिवनी प्रवास के दौरान नगर में प्रतिष्ठित कुछ शोकाकुल परिवार में पहुँचकर परिजनों से भेंट की एवं अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की । नगर के प्रतिष्ठि सराफा व्यापारी वचन नाहटा जी के पिता प्रकाश चंद जी नाहटा,संदीप भूरा के पिता संतोष चंद भूरा एवं संजय नायक जी की माताजी का पिछले दिनों निधन हो गया था । सभी परिवारों में श्रीमती पारधी ने पहुँचकर परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की एवं देवलोक गमन कर चुकी आत्माओं की शांति की कामना कर दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि दी । श्रीमती पारधी के साथ भाजपा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, नगर भाजपा दक्षिण के अध्यक्ष अभिषेक दुबे (City BJP South President Abhishek Dubey), विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





