देश विदेशबालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दोपहर 12 बजे तक लोकसभा चुनाव की मुख्य बाते

एनडीए (भाजपा) 400 पार का दावा हवा का गुब्बारा साबित हुआ, दोपहर 12 बजे तक 300 से कम सीटों पर भाजपा की बढ़त रही । प्रारंभिक मतगणना में सभी एग्जिट पोल फेल होते हुये नजर आ रहे है ।
इंडिया गठबंधन की 230 से अधिक सीटो पर आगे ।
इंदौर में एक लाख से अधिक मतदाताओं ने नोटा को चुना है जबकि यहाँ भाजपा के प्रत्याशी सर्वाधित अधिक मतो से आगे चल रहे है ।
छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का अभेद किला भाजपा के विवेक बंटी साहू ध्वस्त करते हुये आगे बढ़़ रहे है । यहाँ से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी है जो दोपहर 12 बजे तक 56 हजार वोटो से पीछे है
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से पीछे चल रहे है । उन्होंने अपनी नाराजगी दिखते हुये मतगणना भी रूकवाई।
मध्यप्रदेश में बीजेपी को एक दो सीटों पर प्रारंभिक नुकसान होते दिख रहा है ।
बालाघाट एवं मंडला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बड़ी बढत बनी हुई है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button