WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

महेश गौतम ने सम्हाला उत्कृष्ट शाला के प्राचार्य का दायित्व,शाला को फिर मिलेगी नई ऊर्जा

सिवनी यशो:- जिला शिक्षा विभाग में लंबे समय तक एडीपीसी रहे महेश गौतम का स्थानातंरण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालस सिवनी में प्राचार्य के रूप में आप सेवा दे रहे थे आप में शिक्षा के प्रति विशेष गुण के कारण प्रदेश स्तर पर भी जिले का शिक्षा विभाग का नाम रोशन हुआ, तथा उत्कृष्ट विद्यालय में रहते हुए आपने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में नवाचार कर ज्ञान का प्रकाश फैलाया साथ ही नाम के अनुरूप शाला को गौरव प्राप्त हुआ आपने विद्यालय के कक्षों को रंगरोगन कराया बल्कि सभी शिक्षकों को परिणामों को लेकर सहयोग की अपेक्षा की थी लेकिन देखने में आया कि शाला के प्रगति के दौर में प्राचार्य गौतम पर बज्रपात हुआ और शाला को कलंकित करने की दृष्टि से महेश गौतम को हटा दिया गया था लेकिन हाल ही में जिले के विद्धान न्यायाधीशों ने उस कलंक से मुक्त कर निर्दोष साबित किया वही जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने उन्हें इसी शाला में प्राचार्य के रूप में दायित्व सौंपा है, विद्यार्थियों ने कहा कि गीता में कहा गया है कि पूर्व जन्म के पाप वर्तमान में फलीभूत होते है यही स्थिति प्राचार्य के साथ हुई लेकिन श्री गौतम विद्वान और विज्ञान गणित के शिक्षक रहे है उनकी ऊर्जा का लाभ शाला को मिलेगा। पालक शिक्षक संघ एवं अन्य संगठनों ने उन्हें पुन: आगमन पर हम मंगल जीवन की कामना करते है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!