जान ले, मोदी सरकार थ्री में किस किस को मिली मंत्रीमंडल में जगह
भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सहित 72 मंत्रियों ने ली शपथ
नई दिल्ली :- तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi became Prime Minister for the third time) ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit jawaharlal nehru) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. नेहरू एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश की आजादी के बाद लगातार तीन चुनावों के बाद भी इस पद पर बने रहे। 09 जून को शाम 7:15 को शपथ ग्रहण समारोह के भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने प्रधानमंत्री पद की नरेन्द्र मोदी को शपथ दिलाने के साथ ही मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे. 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
साइट के लिंक वाले वेब नतीजे
भारत के कई पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. मोदी के शपथग्रहण समारोह में इन देशों के दो राष्ट्रपति, एक उपराष्ट्रपति और चार प्रधानमंत्री शामिल हुए ।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधान मंत्री, शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने शपथ समारोह में भाग लिया।
भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली ।
मोदी कैबिनेट में इन मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
जेपी नड्डा
शिवराज सिंह चौहान
निर्मला सीतारमण
सुभ्रमण्यम जय शंकर
मनोहर लाल खट्टर
कुमार स्वामी
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
जीतनराम मांझी
राजीव रंजन सिंह
सर्वानंद सोनेवाल
विरेंद्र कुमार
किंजरापु राम मोहन नायडू
प्रह्लाद जोशी
जुएल ओराम
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैष्णव
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भूपेंद्र यादव
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी
किरेन रिजिजू
हरदीप सिंह पूरी
मनसुख मांडविया
किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सीआर पाटिल







