मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी नगर पालिका का स्वच्छता अभियान तेज, बड़े नालों और दलसागर घाट की कराई सफाई

स्वच्छता निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी में सफाई मित्रों ने हटाया कचरा, बारिश के मौसम में जल निकासी व्यवस्था को लेकर पहल

नगर पालिका सिवनी स्वच्छता अभियान, बड़े नालों और दलसागर तालाब घाट की कराई सफाई

Seoni 03 August 2026
सिवनी यशो:- नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका सिवनी द्वारा बड़े नालों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 2 अगस्त 2026 को जबलपुर रोड स्थित होंडा एजेंसी के समीप बड़े नाले की सफाई कराई गई।

नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी में सफाई मित्र कर्मचारियों द्वारा नाले से जमा कचरा निकाला गया तथा पूरी तरह सफाई कार्य किया गया। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए बड़े नालों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Seoni Municipality cleanliness drive drain cleaning Dal Sagar Lake MLB Ghat
सिवनी नगर पालिका का स्वच्छता अभियान, बड़े नालों और दलसागर तालाब घाट की कराई सफाई

दलसागर तालाब के एमएलबी घाट पर भी चला सफाई अभियान

नगर पालिका टीम द्वारा शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल दलसागर तालाब स्थित एमएलबी घाट की भी सफाई की गई। घाट परिसर में जमा कचरे को हटाकर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और नालों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें, जिससे स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें-

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न, राजीव भवन के सामने गूंजे जीत के नारे

खवासा टोल प्लाजा पर आखिर क्यों भड़का विवाद? जानिए ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच हंगामे की पूरी कहानी

‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ की शुरुआत: चित्रा परते और बबीता कुशवाहा बनीं जिले की पहली सम्मानित कर्मचारी

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किए 65 मॉडिफाइड साइलेंसर

https://www.nagarnigamshahjahanpur.in/hi/article/swach-bharat-mission

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button