WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

…….. तो नरेन्द्र मोदी चुनाव हार जाते – राहुल गांधी

   सिवनी यशो:- लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  के दौरान अनेक कांग्रेस (congress) के नेताओं ने लोकसभा का टिकिट मिलने के बाद लौटा दिया था । यह स्थिती भी आम जनता ने देखी है परंतु लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 99 सीटो में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में उत्साह दिखाई दे रहा है । कांग्रेस को मिली सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (Former National President of Congress Party) और रायबरेली निर्वाचित सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) ने रायबरेली और अमेटी (Rae Bareli and Amity) की जनता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा है कि कांग्रेस पार्टी से यदि बनारस (Banaras) सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) चुनाव लड़ती तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi,) दो तीन लाख वोट से हारते ।
कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार 11 जून को यूपी के रायबरेली में कार्यकर्ताओं धन्यवाद देने तथा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करने अमेठी और रायबरेली पहुँचे तथा जहाँ उन्होंने आभार समारोह में कहा कि प्रियंका गांधी यदि बनारस से चुनाव लड़ती तो नरेन्द्र मोदी चुनाव हार जाते । यूपी के लोकसभा चुनाव में आए नतीजों के आधार पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अरे यह (बीजेपी) तो अयोध्या की सीट भी हार गए, सिर्फ अयोध्या में नहीं वाराणसी में भी नरेन्द्र मोदी जी जान बचाकर निकले हैं । राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ गई होतीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!