मध्यप्रदेशसिवनी

द रॉयल इकोल में संपन्न हुआ शिक्षक प्रशिक्षण ( Teacher training completed at The Royal Ecole)

 ( seoni) सिवनी यशो:- शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने, शिक्षण कौशल का विकास करने, नई शिक्षा नीति (new education policy) के मूलभूत सिद्धांत (fundamental principles), इक्कीसवीं सदी के लिए बच्चों को तैयार करने तथा पाठ – योजना ( lesson plan) का नियोजन एवं क्रियान्वयन, गतिविधि आधारित शिक्षण आदि के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से द रॉयल इकोल स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

लाइफ़ एजुकेयर संस्था (Life Educare Institute) के संस्थापक तथा शिक्षाविद डॉक्टर धीरेन्द्र मिश्रा, श्रीमती ट्रीसा जॉर्ज तथा श्रीमती ऋचा पाटिल ने विभिन्न सत्रों में शिक्षकों को संबोधित किया। आपने शिक्षकों को पाठ्य सहगामी गतिविधियों का महत्व, कार्यक्षेत्र में सकारात्मक वातावरण, एन. ई. पी. तथा एन. सी. एफ. (N. E.P and N. C.F.) के निर्देशों का पालन करते हुए गतिविधि आधारित पद्धति से बच्चों को पढ़ाने पर बल दिया जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी (trustee) संजय जी एवं  सुनील जी मालू (Sanjay ji and Sunil ji Malu) तथा डायरेक्टर्स सिद्धार्थ, विनी तथा दिव्या मालू  (Directors Siddharth, Vinnie and Divya Malu)

उपस्थित थे। डायरेक्टर सिद्धार्थ मालू ने *लाइफ़ एजुकेयर टीम* को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से हमारे शिक्षक निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे।

प्राचार्य  रवीन्द्र कीर्तने (Principal Ravindra Kirtane) ने लाइफ़ एजुकेयर संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि इस प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव से आगामी सत्र में द रॉयल इकोल के शिक्षक और उनके माध्यम से हमारे विद्यार्थियों (students) में सकारात्मक परिवर्तन (positive change)आएगा।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों को प्रमाणपत्र (certificate) दिए गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button