देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राज्यपाल ने आंगवाडी केन्द्र पहुंचकर बच्चों एवं धात्री महिलाओं से की भेंट

सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल (His Excellency Governor Mangubhai Patel)  ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम लुडगी एवं खटकर आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित बच्चों एवं धात्री महिलाओं से चर्चा की। राज्यपाल श्री पटेल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका (Anganwadi worker assistant) से केन्द्र में दर्ज बच्चों तथा विभाग की ओर प्रदान की जाने वाली पोषण आहार (Nutritious food) के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही केन्द्र में पोषण आहार संबंधी प्रदर्शनी (exhibition)का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने आंगवाडी केन्द्र पहुंचकर बच्चों एवं धात्री महिलाओं से की भेंट - Seoni News

राज्यपाल महोदय द्वारा उपस्थित बच्चों को टॉफियां तथा धात्री महिलाओं को भेंट का वितरण भी किया गया। उन्होंने विभागीय अमले को गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं उपचार देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक सिवनी दिनेश राय, कमिश्नर अभय वर्मा, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक आर के सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button