छिंदवाड़ाराजनीति

कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद अमरवाड़ा विधानसभा के लिये धीरेनशा को घोषित किया प्रत्याशी

 20 जून को जीतू पटवारी की उपस्थिती में जमा होगा नामांकन

    छिंदवाड़ा यशो:- जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट (Amarwada assembly seat) पर उपचुनाव (by-election) आगामी 10 जुलाई को होना है । नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ (Enrollment process begins) हो चुकी है यहाँ से  भाजपा  (B J P) ने कमलेश शाह (kamlesh shah) को प्रत्याशी बनाया है । लंबे इंतजार के बाद बुधवार को कांग्रेस ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है । कांग्रेस ने यहाँ से धीरनशा इनवाती (dhiransha inwati) को प्रत्याशी घोषित (declared candidate) किया है । जबकि गोंगपा (GGP ) ने पहले ही देवीराम भलावी (Deviram Bhalavi) को प्रत्याशी घोषित कर दिया है । अमरवाड़ा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होगा ।

कांग्रेस प्रत्याशी धीरेनशा 20 जून को दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (State Congress President Jitu Patwari and Leader of Opposition Umang Singhar) की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे ।

अमरवाड़ा विधानसभा से अभी तक कमलेश शाह कांग्रेस से निर्वाचित विधायक थे और वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) के नजदीकी माने जाते थे राजपरिवार से संबंध रखने वाले कमलेश शाह अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस की टिकिट पर तीन बार विधायक चुने गये है । लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पूर्व कमलेश शाह ने कांग्रेस विधायक पद से त्यागपत्र (resignation letter) दे दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गये थे। उनके त्यागपत्र देने के कारण यहाँ उपचुनाव हो रहे है और अब कमलेश शाह भाजपा से प्रत्याशी बनाये गये है तो वहीं कांग्रेस ने धीरनशा को प्रत्याशी बनाया है । गोंगपा ने देवीराम भलावी को अपना प्रत्याशी बनाया है । अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, भाजपा एवं गोंगपा तीनों को बड़ा जनाधार है और तीनों के बीच कांटे की टक्कर होती है ।

धीरनशा इनवाती आंचलकुंड दरबार (Anchalkund Darbar) के सेवक सुखदेव दादा (Sukhdev Dada) के पुत्र है आंचलकुंउ दरबार की आदिवासी समाज (tribal society) में गहरी पैठ है। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी आंचलकुंड धाम से विजय संकल्प अभियान की शुरूआत की थी। कांग्रेस ने इसी दरबार के सेवादार के पुत्र को अपना प्रत्याशी बनाया है ।
अमरवाड़ा विधानसभा के लिये 10 जुलाई को मतदान (vote) और 13 जुलाई को मतगणना (counting of votes) होगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button